फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a conflict between groom and bride families in a ​marriage ceremony

फेरे के बाद मारपीट, दूल्हे ने मंडप पर ही पोंछा दुल्हन की मांग से सिंदूर

Fri, 01 Dec 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
a conflict between groom and bride families in a marriage ceremony
Demo Pic

शाम को बाराती नाचते-गाते हुए पहुंचे। लड़की वालों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। द्वाराचार, जयमाल के बाद फेरे शुरू हुए। फेरे पूरे होने के दौरान ही दोनों परिवारों में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विज्ञापन


इससे गुस्साए दूल्हे ने दूल्हन के माथे से सिंदूर पोंछ दिया। यह देख लड़की वाले भड़क गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। लड़की वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी1 निवासी कारोबारी की बेटी की शादी नाका हिंडोला के रानीगंज निवासी युवक से तय हुई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे बारात कृष्णानगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंची। जयमाल के बाद दूल्हा फेरे के लिए मंडप में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूल्हा दूल्हन की मांग में सिंदूर भर रहा था, वहीं दोनों परिवार के लोगों की आपसी बातचीत लेनदेन तक पहुंच गई। इस बात पर दूल्हे के पिता और परिवारीजन भड़क गए। दूल्हन पक्ष का आरोप है कि अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दूल्हे के परिवारीजन दहेज में और रकम व जेवरात मांगने लगे। विरोध पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदारों से भी कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे।

मंडप तक पहुंची हंगामे की खबर तो पोंछ दिया सिंदूर

दोनों परिवारों के बीच विवाद की सूचना अंदर मंडप तक पहुंच गई। इस पर दूल्हे ने दूल्हन की मांग में भरा सिंदूर पोंछ दिया और मंडप से बाहर आ गया। यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने कृष्णानगर थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

एक दूसरे पर लगाया आरोप

इंस्पेक्टर कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक लड़की के पिता का कहना था कि बारात आने के साथ ही लड़के वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। दूल्हे-दुल्हन को दिए गहनों को नकारते हुए ब्रांडेड कंपनी के जेवरात की मांग की। शादी के बाद जबरन झगड़ा करने लगे। दूल्हे पर आरोप लगाया कि दुल्हन के जेवरात छीन लिए। उधर, दूल्हे के पिता का आरोप था कि बारातियों का स्वागत ठीक से नहीं किया गया। इसकी शिकायत शादी होने के दौरान की थी, जिस पर लड़की वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और बारातियों को मारने लगे। लड़कीवालों से कोई अतिरिक्त मांग नहीं की है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर और दुल्हन के बयान पर दूल्हे व उसके परिवारीजनों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed