फेरे के बाद मारपीट, दूल्हे ने मंडप पर ही पोंछा दुल्हन की मांग से सिंदूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम को बाराती नाचते-गाते हुए पहुंचे। लड़की वालों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। द्वाराचार, जयमाल के बाद फेरे शुरू हुए। फेरे पूरे होने के दौरान ही दोनों परिवारों में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
इससे गुस्साए दूल्हे ने दूल्हन के माथे से सिंदूर पोंछ दिया। यह देख लड़की वाले भड़क गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। लड़की वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी1 निवासी कारोबारी की बेटी की शादी नाका हिंडोला के रानीगंज निवासी युवक से तय हुई थी। बुधवार रात करीब नौ बजे बारात कृष्णानगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंची। जयमाल के बाद दूल्हा फेरे के लिए मंडप में गया।
उधर, दूल्हा दूल्हन की मांग में सिंदूर भर रहा था, वहीं दोनों परिवार के लोगों की आपसी बातचीत लेनदेन तक पहुंच गई। इस बात पर दूल्हे के पिता और परिवारीजन भड़क गए। दूल्हन पक्ष का आरोप है कि अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दूल्हे के परिवारीजन दहेज में और रकम व जेवरात मांगने लगे। विरोध पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदारों से भी कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे।
मंडप तक पहुंची हंगामे की खबर तो पोंछ दिया सिंदूर
दोनों परिवारों के बीच विवाद की सूचना अंदर मंडप तक पहुंच गई। इस पर दूल्हे ने दूल्हन की मांग में भरा सिंदूर पोंछ दिया और मंडप से बाहर आ गया। यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरी और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने कृष्णानगर थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।