{"_id":"6386f7309a2ba513d34aa7d3","slug":"a-committee-will-investigate-the-road-subsidence-in-vikas-nagar-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: विकास नगर में सड़क धंसने की जांच करेगी समिति, तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: विकास नगर में सड़क धंसने की जांच करेगी समिति, तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई
Wed, 30 Nov 2022 12:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Nov 2022 12:02 PM IST
सार
लखनऊ के विकास नगर में सड़क धंसने की मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट दो दिन में देनी होगी।
विज्ञापन
सड़क धंस जाने से करीब 25 फीट गड्ढा बन गया था।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के विकास नगर में सड़क धंसने के मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
जांच की जिम्मेदारी अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, मुख्य अभियंता, जलकल विभाग और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग की समिति को सौंपी गई है। जांच समिति से मामले की रिपोर्ट को दो दिन में देने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
सड़क धंसने पर जिले के प्रभारी मंत्री व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए थे।
मंडलायुक्त को भेजे पत्र में जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा था कि अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने उनको बताया है कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व का है। रोड के मध्य से जल निगम की सीवर की ट्रंक लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
ट्रंक लाइन का पाइप टूटने या ज्वाइंट खुल जाने से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई है। यह कैसे हुआ इसकी जांच की जाए। इसमें जिसकी भी लापरवाही मिले, उसकी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए।