फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child died in kaiserganj in Bahraich because she did not get treatment.

Bahraich: 15 दिन की बच्ची को अस्पताल जाने के लिए नहीं मिल सकी नाव, इलाज के अभाव में मौत

Sun, 16 Oct 2022 05:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Oct 2022 05:19 PM IST
सार

बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक बच्ची को अस्पताल जाने के लिए नाव न मिल सकी। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A child died in kaiserganj in Bahraich because she did not get treatment.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच की कैसरगंज तहसील के बलराजपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण की नवजात बेटी बीमार थी। जबकि गांव के संपर्क मार्ग पर पानी भरा हुआ है। ग्रामीण का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव नहीं उपलब्ध कराया गया न ही स्वास्थ्य टीम पहुंची। जिससे वह नवजात को पानी में लेकर जा रहा था। पैर फिसलने से नवजात बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। पिता बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


कैसरगंज तहसील विकासखंड फखरपुर के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्राम पंचायत के मजरा बलराजपूरवा निवासी पेशकार  की 15 दिन की बेटी की तबीयत खराब थी। बाढ़ का पानी होने से इलाज नहीं मिल सका। पेशकार का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाव भी उपलब्ध नहीं कराई गई। वह सुबह पैदल ही बच्ची को लेकर इलाज कराने के लिए चल पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शशि थरूर बोले- देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस जरूरी, पार्टी को भविष्य के लिए तैयार करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह शनिवार को बेटी को लेकर इलाज के लिए कैसरगंज जा रहा था। रास्ते में पानी भरा होने से पेशकार का पैर फिसल गया। नवजात बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना को लेकर युवक काफी व्याकुल है। वह रो-रो कर घटना बयां कर रहा है। मामले का वीडियो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, एसडीएम महेश कुमार कैथल ने इस मामले की जानकारी से ही इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed