फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader Press conference in Lucknow.

Shashi Tharoor: शशि थरूर बोले- कांग्रेस पार्टी संकट में, नेतृत्व की बदलाव देखने में रुचि नहीं

Mon, 17 Oct 2022 12:04 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

शशि थरूर ने लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस नेताओं से अध्यक्ष पद के लिए समर्थन मांगा और प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जीत कांग्रेस की ही होगी भले ही कोई भी उम्मीदवार विजयी हो। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे मेरे विरोधी नहीं हैं।

विज्ञापन
Congress leader Press conference in Lucknow.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद केउम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी कठिनाइयों के दौर से गुजर रही है। इसमें बदलाव लाने के लिए ही उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों को गांधी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है।

विज्ञापन


शशि थरूर रविवार को प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधियों से वोट मांगने आए थे। यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी में 22 साल से अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हुआ। थरूर ने कहा कि देश में सौहार्द और प्रगति के लिए मजबूत कांग्रेस जरूरी है। हम दिखाना चाहते हैं कि पार्टी बदलाव आत्मसात कर सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बावजूद कांग्रेस ने दिखाया कि वह देश चला सकती है।
विज्ञापन


थरूर ने कहा कि वे नामांकन से पहले सोनिया गांधी से मिलने गए गए। उन्होंने मुझे लड़ने के लिए कहा और ये बताया कि हमारा कोई अधिकारिक प्रत्याशी नहीं होगा, फिर भी कांग्रेस के ही कुछ सहयोगी मल्लिकार्जुनखड़गे को आधिकारिक प्रत्याशी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे भी कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। हम एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं लेकिन काम करने के तरीके अलग हैं। थरूर ने कहा कि वह अपने 10 बिंदुओं का घोषणापत्र पहले ही जारी कर चुके हैं। हम चाहते हैं कि सभी निर्णय दिल्ली से न हों। हर प्रदेश अध्यक्ष अपने हिसाब से फैसला ले। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को मतदान गुप्त होगा। दिल्ली में सभी मतपेटियों को मिलाए जाने के बाद ही 19 अक्तूबर को मतगणना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतृत्व की बदलाव देखने में रुचि नहीं: शशि थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदलाव देखने में रुचि नहीं हालांकि मैं कार्यकर्ताओं की आवाज उठाने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। थरूर रविवार को मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट की ओर से माल एवेन्यू स्थित एक होटल में अपनी लिखी पुस्तक ‘अस्मिता का संघर्ष’ के विमोचन के अवसर पर आयोजित संवाद में बोल रहे थे। इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद प्रभात मिलिंद ने किया है। 

 शशि थरूर ने संवाद कार्यक्रम के दौरान कहाकि भारत माता की जय नहीं बोलने में कोई बुराई नहीं है। यह अधिकार संविधान ने दिया है। पर, एक वर्ग अपनी सोच दूसरे पर थोपना चाहता है। शशि थरूर ने बताया कि उन्होंने अपनी किताब में वसुधैव कुटुम्बकम पर भी लिखा है, जिस पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहाकि इस्लामियत में दारुल इस्लाम की बात है। जबकि सनातन में वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से वसुधैव कुटुम्बकम व दारुल इस्लाम को एक ही कह दिया। 

ये भी पढ़ें - UPSSSC: दूसरे दिन पीईटी की पहली पाली में 67 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित, लखनऊ से एक सॉल्वर गिरफ्तार


ये भी पढ़ें - चारों मरेंगे... ऐसा ही हुआ, हादसे के समय 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी बीएमडब्ल्यू की रफ्तार, FB लाइव से खुलासा


अपने बयान पर खेद व्यक्त करें शशि थरूर : प्रमोद तिवारी
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर के बयान पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव बड़े ही मित्रतापूर्ण वातावरण में लड़ा जा रहा है, लेकिन शशि थरूर के बयान से उनका मन बहुत व्यथित है। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले परिवार की सोनिया गांधी वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में चलने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए शशि थरूर पुनर्जीवित करने की बात कर रहे हैं। क्या कांग्रेस पार्टी अब जीवित नहीं है, जो वह पुनर्जीवित करेंगे। उन्होंने कहा कि शशि थरूर अपने इस कथन के लिए खेद व्यक्त करें। उन्होंने चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को जिताने की अपील की।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : आज होगा मतदान, विजेता की घोषणा कल
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पीसीसी के करीब 1250 सदस्य 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में मतदान कर सकेंगे। इसके लिए 6 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पीसीसी सदस्यों को बैलट पेपर में छपे अपने पसंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम के सामने सही का निशान लगा करके अपना वोट देना होगा। मतपेटियां दिल्ली भेजी जाएंगी, जहां वोटों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed