Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A century of service and dedication

Lucknow News: सौ साल की सेवा-साधना, यादों में जीवंत हुई विरासत

Sat, 21 Nov 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A century of service and dedication
देश-विदेश के विभिन्न रामकृष्ण मठों और केंद्रों से आए संन्यासियों एवं भक्तों ने सेवाश्रम से जुड
लखनऊ। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम की सौ वर्षों की सेवा, साधना और सद्भाव की विरासत शुक्रवार को संस्मरणों के जरिये जीवंत हो उठी। शताब्दी समारोह के चौथे दिन आध्यात्मिक विमर्श, अनुभवों की साझेदारी और भक्तिमय संगीत के बीच आश्रम से जुड़े पुराने दिनों को याद किया गया। देश-विदेश के विभिन्न रामकृष्ण मठों और केंद्रों से आए संन्यासियों एवं भक्तों ने सेवाश्रम से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा कीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयोजित जनसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। रायपुर रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी परगानंद ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया। लखनऊ सेवाश्रम के सहायक सचिव स्वामी विश्वदेवानंद ने स्वागत भाषण दिया। वेदांत सोसाइटी ऑफ पोर्टलैंड के प्रभारी स्वामी चंद्रशेखरानंद ने सत्र का परिचय दिया। इसके बाद सिडनी वेदांत केंद्र के स्वामी सुनीष्ठानंद, श्यामताल विवेकानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्ञाननिष्ठानंद और लखनऊ सेवाश्रम के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद समेत कई संन्यासियों एवं भक्तों ने आश्रम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रंजीत कुमार कर, डॉ. हीरा सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, सुखद राम पांडेय, मीरा, अर्चना सरकार, सारदा संघ और दीपाली बनर्जी भी शामिल रहीं। बेलूर मठ के उपाध्यक्ष एवं रामकृष्ण मठ, योगोद्यन कोलकाता के अध्यक्ष स्वामी विमलात्मानंद ने ''लखनऊ आश्रम की मेरी स्मृतियां'' विषय पर अध्यक्षीय भाषण दिया। बंगलूरू के रामकृष्ण मठ, हलासुरू के स्वामी वनीश्वरानंद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी बोधमयानंद ने किया। अशोक मुखर्जी ने समापन गीत प्रस्तुत किया जबकि स्वामी कल्याणेशानंद के भक्तिमय गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक सद्भाव और एकता का दिया संदेश
शाम को संध्या आरती के बाद बेलूर मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद ने मुख्य मंदिर के सामने स्थापित संगमरमर की शिलापट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद विशेष सभा में लखनऊ सेवाश्रम के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद ने ''समन्वित भारत के निर्माण में धार्मिक सद्भाव के प्रति स्वामी विवेकानंद की दृष्टि'' विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश समस्त मानवता की एकता, सभी धर्मों के सम्मान और सार्वभौमिक बंधुत्व पर आधारित था।


अरुणाचल प्रदेश के नरोत्तम नगर स्थित रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी अच्युतानंद ने ''स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद एवं समन्वित भारत'' विषय पर विचार व्यक्त किए। वहीं, रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद ने धार्मिक सद्भाव के लिए स्वामी विवेकानंद के संदेश पर प्रकाश डाला। शताब्दी समारोह के अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ की 100 वर्षों की यात्रा को संजोने वाली स्मारिका का विमोचन भी स्वामी गौतमानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed