फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bird touched plane at amausi airport in lucknow.

अमौसी में प्लेन से टकराया पक्षी, इंजन क्षतिग्रस्त हुआ, बाल-बाल बचे 94 यात्री

Sun, 01 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
A bird touched plane at amausi airport in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से लखनऊ आ रहे गो एयर का एक विमान पक्षी से टकरा गया। इससे विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और विमान में बैठे 94 यात्रियों की जान बच गई।

विज्ञापन


दिल्ली से दोपहर 12 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली गो एअर के विमान संख्या जी8-168 को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर दोपहर 12:48 बजे लैंड करना था।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमान जब रनवे की तरफ लैंडिंग के लिए बढ़ा तो उसी समय एक पक्षी विमान के दाहिने डैने से टकरा गया। इससे डैना क्षतिग्रस्त हो गया और विमान के इंजन में खराबी आ गई। इसकी सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, जब पायलट ने सतर्कतापूर्वक विमान की लैंडिंग कराई तो सभी ने राहत की सांस ली। इंजीनियरों को बुलाकर विमान की मरक्कत करवाई गई। देर रात तक विमान ठीक नहीं किया जा सका।

लहराने लगा था विमान

A bird touched plane at amausi airport in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

यात्रियों की मानें तो पक्षी के टकराने के बाद विमान एक ओर लहरा गया था। इससे सभी यात्रियों की सांसें अटक गई थीं। सफल लैंडिंग के बाद सभी ने पायलट का शुक्रिया अदा किया।

दिल्ली से विमान मंगाकर गई वापसी की फ्लाइट
जिस विमान में खराबी आई, वह वापसी में जी8-169 बनकर रवाना होती है। इंजन की गड़बड़ी ठीक होने में देरी होने पर शाम को दिल्ली से दूसरा विमान मंगाकर यात्रियों को रवाना किया गया। इससे विमान छह घंटे लेट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed