फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bakery faced action for serving bad biscuits to governor.

राज्यपाल को खिलाए घटिया बिस्कुट, बेकरी पर गिरी गाज

Fri, 29 May 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
A bakery faced action for serving bad biscuits to governor.

राज्यपाल को परोसे गए बिस्किट के घटिया होने की जानकारी के बाद देर शाम एफएसडीए की टीम ने हजरतगंज में सप्रू मार्ग स्थित मिस्टर ब्राउन बेकरी पर छापा मारा।

विज्ञापन


इस दौरान बेकरी से बिस्किट का नमूना लैब टेस्ट के लिए सील किया गया। एनबीआरआई के कार्यक्रम में मिस्टर ब्राउन बेकरी से मंगाए गए बिस्किट को पैकेजिंग एक्ट के अनुरूप नहीं पाया गया था।
विज्ञापन


एफएसडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसकी शिकायत वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से की।

बेकरी पर छापा मार नमूने किए सील

A bakery faced action for serving bad biscuits to governor.

इस पर एएसपी पूर्वी ने बेकरी संचालक के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया। वहीं एफएसडीए टीम ने भी देर शाम बेकरी पर छापा मारकर नमूने सील किए।

वहीं, एक अन्य शिकायत के आधार पर टीम ने एसजीपीजीआई में संचालित पेशेंट किचन की जांच पड़ताल की।

यहां साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर संचालक को 24 घंटे में खामियां दूर कराने की चेतावनी के साथ फूड आइटम बनाने को इस्तेमाल किए जा रहे बेसन का नमूना लैब टेस्टिंग को भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed