फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 15 years old student commits suicide in Raebareli.

Raebareli: कोई नहीं मेरा.. गुडबॉय माई लव मॉम-डैड..सुसाइट नोट लिख छात्रा ने की खुदकुशी

Fri, 16 Aug 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

रायबरेली में एक 15 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि वह अवसाद में थी। छात्रा ने सुसाइड तब किया जब घरवाले बाहर गए हुए थे।
 

विज्ञापन
A 15 years old student commits suicide in Raebareli.
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफ कर देना पापा, मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं। कोई नहीं मेरा...गुडबॉय माई लव मॉम-डैड। कुछ इसी तरह का सुसाइट नोट लिखकर सरेनी थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसाइट नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि छात्रा अवसाद में थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। परिजनों में कोहराम मचा है। सरेनी थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे सिंघौरतारा गांव निवासी श्यामबाबू दुबई में रहता है जबकि गांव में उसका परिवार रहता है।
विज्ञापन


उसकी बेटी अंजना (15) बृहस्पतिवार की शाम घर पर अकेली थी। अन्य परिजन घर से बाहर थे। इसी दौरान अंजना ने पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन वापस लौटकर आए तो बेटी का शव फंदे से लटकता देख दंग रह गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी की मौजूदगी में मिलेंगे 70 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर, अंबेडकरनगर और अयोध्या में लगेगा मेला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोलकाता दुष्कर्म कांड: भाजपा नेता बोले- ये घटना नहीं मानसिकता है, कहा- यूपी के दो लड़के चुप क्यों


मृतक अंजना कक्षा 10 की छात्रा थी। छात्रा की मौत से मां सुमित्रा, बहन वंदना व भाई हिमांशु का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि किशोरी अवसाद में थी। घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी किए जाने की बात लिखी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed