फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transmission network on ppp model

पीपीपी मॉडल पर होगा ट्रांसमिशन नेटवर्क

Fri, 02 Aug 2013 09:12 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
transmission network on ppp model

यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन अब निजी सार्वजनिक सहभागिता

विज्ञापन
(पीपीपी) मॉडल पर दर आधारित प्रतिस्पर्धात्मक बिडिंग (टैरिफ बेस्ड कॉम्पटिटिव बिडिंग) के जरिये ट्रांसमिशन नेटवर्क तैयार कराएगा।

गुरुवार को कैबिनेट बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। पीपीपी मॉडल पर जिन ट्रांसमिशन परियोजनाओं को क्रियान्वित कराने का फैसला किया गया है, उनमें पूर्व में तैयार कराई गई 765 केवी ललितपुर-आगरा लाइन का निर्माण यथावत किया जाएगा।

765 केवी ललितपुर-जवाहरपुर तथा जवाहरपुर-आगरा लाइनों का एलाइनमेंट बदलकर 765 केवी ललितपुर-(घाटमपुर-भोगनीपुर-बिल्हौर समूह)-आगरा लाइन का निर्माण कराया जाएगा।

1980 मेगावाट क्षमता की ललितपुर तापीय परियोजना से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क का निर्माण भी टैरिफ बेस्ड कॉम्पटिटिव बिडिंग के आधार पर कराने का फैसला किया गया है।

वहीं एक अन्य फैसले में घाटे से उबरने के लिए प्रदेश की बिजली कंपनियों द्वारा बैंकों से लिए जाने वाले ऋण एवं उनके पक्ष में जारी किए जाने वाले बॉण्ड के लिए राज्य सरकार ने 39392 करोड़ रुपये की शासकीय गारंटी देने का निर्णय किया है।

इस निर्णय से पावर कॉर्पोरेशन के नियंत्रण वाली बिजली कंपनियों को बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से ऋण मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

फैसला-14

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed