{"_id":"124-64222","slug":"Lucknow-64222-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे किसी ने काट लिया है, दर्द हो रहा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझे किसी ने काट लिया है, दर्द हो रहा है'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 07:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर क्षेत्र के बिजनौर स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में सहयोगियों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने पुलिस से जांच की मांग की है।
जौनपुर के सुजनगंज निवासी रिटायर्ड लेखपाल ज्योति नारायण श्रीवास्तव का छोटा बेटा हरेकृष्ण (28) एक माह से सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिस में प्रशिक्षण ले रहा था।
विज्ञापन
बड़े भाई रामकृष्ण के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे हरेकृष्ण ने फोन किया था, वह इतना घबराया हुआ था कि सही से बोल भी नहीं पा रहा था। किसी तरह बताया कि तबियत खराब है और साथियों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
साथ ही कि लगातार उल्टी हो रही है, अब वह बचेगा नहीं। इतना पता चलते ही परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो गए। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर उसके साथी दिनेश ने बताया कि सोते समय अचानक हरेकृष्ण ने चीखा था।
पूछने पर बताया कि किसी ने काट लिया है, बहुत दर्द हो रहा है। हालत बिगड़ने पर इंस्ट्रक्टर प्रदीप कुमार को जानकारी दी गई। इसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर घरवाले जांच की मांग करते हैं तो जांच की जाएगी।