फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   940 new cases in UP, two positive UK cases

यूपी में 940 नए केस, दो पॉजिटिव यूके के

Mon, 28 Dec 2020 06:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
940 new cases in UP, two positive UK cases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूपी में सोमवार को 940 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 02 यूके से वापस आए मरीज हैं। प्रदेश में लगातार दूसरा दिन है जबकि नए मरीज एक हजार से कम आए हैं। वहीं 1585 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 582920 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 559888 इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में 6545 एक्टिव मरीज हैं। रविवार को कुल 125734 नमूनों की जांच की गई है। अब तक कुल  23508431 नमूनों की जांच की जा चुकी है। रविवार को जांचें की गई, उनमें 67860 आरटीपीसीआर, 1255 ट्रूनाट और 56 हजार से अधिक एंटीजन टेस्ट हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में यूनाइटेड किंगडम से आए यात्रियों में अबतक 10 के नमूने पॉजिटिव आए हैं। 08 की रिपोर्ट शनिवार को आई थी। जबकि 02 की सोमवार को आई है। इन सभी मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा चुका है। सभी के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईजीआईबी दिल्ली में जांच के लिए भेजा गया है। जिससे वायरस के स्ट्रेन का पता लगाया जा सके। प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग की मशीन एसजीपीजीआई और केजीएमयू में हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश पर उन्हें उच्चीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed