{"_id":"5e88a8cc8ebc3e774b5e2df3","slug":"94-people-related-to-tabligi-jamaat-found-corona-positive-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तब्लीगी जमात के 94 लोग कोरोना पॉजिटिव, 979 को किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तब्लीगी जमात के 94 लोग कोरोना पॉजिटिव, 979 को किया गया क्वारंटीन
Sat, 04 Apr 2020 09:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात के 94 लोगों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक पूरे प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े 1281 लोग चिह्नित किए गए हैं। इनमें 306 विदेशी नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी दी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में अब तक तब्लीगी जमात के जितने भी लोग मिले हैं उन्हें क्वारंटीन किया गया है। वहीं, जमात में शामिल होने वाले विदेशी टूरिस्टों का पासपोर्ट जब्त किया गया है। इनके खिलाफ कुल 36 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात के लोग जिन इलाकों में रह रहे थे। उन क्षेत्रों में खास सतर्कता बरती जा रही है। कई क्षेत्रों में फायर सर्विस के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन का काम किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फेक न्यूज और अभद्र टिप्पणी के मामलों में भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 26 मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिसमें ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर अफवाह फैलाने के मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पांच मामलों की जांच के लिए साइबर क्राइम सेल को निर्देश दिए गए हैं।