{"_id":"61c014f9fba5fa05fe6f91ec","slug":"86-lakh-old-people-will-get-pension-of-1000-rupees-per-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 86 लाख बुजुर्गों व महिलाओं को एक जनवरी से दोगुनी पेंशन, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 86 लाख बुजुर्गों व महिलाओं को एक जनवरी से दोगुनी पेंशन, हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
Mon, 20 Dec 2021 06:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:48 PM IST
सार
यूपी के 11 लाख बुजुर्गों व महिलाओं को एक जनवरी से दोगुनी पेंशन मिलेगी। पहले यह 500 रुपये हर महीने थी। इसकी घोषणा अनुपूरक बजट में की जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 86 लाख गरीब बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को एक जनवरी से दोगुनी यानी एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलने लगेगी। वहीं, 11 लाख दिव्यांगों को एक दिसंबर से ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। सभी को एक-एक हजार रुपये पेंशन मिलेगी। अभी 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती थी। इसका शासनदेश जारी हो गया है। अनुपूरक बजट में पेंशन राशि बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के शासनादेश में कहा गया है कि कोविड महामारी के दौरान महंगाई और मुद्रा स्फीति संबंधी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी 56 लाख बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है। वहीं, महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सी मेश्राम की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि 20 लाख निराश्रित महिलाओं को पेंशन देने के लिए 425.25 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी।
विज्ञापन
इसकी व्यवस्था पुनर्विनियोग से की जाएगी। वहीं, अपर मुख्य सचिव, दिव्यांग कल्याण हेमंत राव ने भी इसका आदेश जारी कर दिया।