फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   850 crores of Lucknow investors drowned in the stock marcket

कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद शेयर मार्केट में भूचाल : लखनऊ के निवेशकों के 850 करोड़ रुपये डृबे

Sat, 27 Nov 2021 02:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 27 Nov 2021 02:07 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने पर शेयर मार्केट में भूचाल आ गया। सेंसेक्स व निफ्टी में शुक्रवार को बंपर गिरावट हुई। जिससे राजधानी के करीब सवा दो लाख निवेशकों के 850 करोड़ रुपये डूब गए।

विज्ञापन
850 crores of Lucknow investors drowned in the stock marcket
लखनऊ के निवेशकों के करोड़ों रुपये डृबे।

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने पर शेयर मार्केट में भूचाल आ गया। सेंसेक्स व निफ्टी में शुक्रवार को बंपर गिरावट हुई। जिससे राजधानी के करीब सवा दो लाख निवेशकों के 850 करोड़ रुपये डूब गए। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मार्केट की स्थिति दो हफ्ते के भीतर ठीक हो जाएगी। वन इंडिया ब्रोकिंग फर्म के ब्रोकर अलौकिक दीक्षित ने बताया कि पिछले महीनों में शेयर मार्केट में जमकर खरीदारी हुई थी। मार्केट ओवरबाय जोन में था। इसके बाद गिरावट तय मानी जा रही थी।

विज्ञापन

 

हालांकि, पांच से सात प्रतिशत गिरनी थी। पर, कोरोना के नए वैरिएंट आने की वजह से यह करीब दस प्रतिशत तक गिर चुकी है। अकेले शुक्रवार को सेंसेक्स 1678 प्वॉइंट गिर गया जबकि, निफ्टी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 17026 पर बंद हुआ। इससे राजधानी के के करीब सवा दो लाख निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है। ब्रोकर अनुराग सिंह ने बताया कि मार्केट के ये हालात ज्यादा दिन तक ऐसे ही नहीं रहेंगे। लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट के लिए शेयर मार्केट में खरीदारी का सही समय है। पंद्रह से बीस दिन में मार्केट के हालात सही होने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed