फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   84 students fined Rs 1,000 each for partying late at night

Lucknow News: देर रात पार्टी करने वाले 84 विद्यार्थियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना

Mon, 25 May 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
84 students fined Rs 1,000 each for partying late at night
लखनऊ। छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में देर रात तेज संगीत पर डांस पार्टी करना 84 विद्यार्थियों को महंगा पड़ गया। प्रॉक्टर डॉ. एके पांडेय ने पार्टी में शामिल इन सभी विद्यार्थियों पर एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन



प्रॉक्टोरियल बोर्ड को शिकायत मिली कि बीए-एलएलबी दसवें सेमेस्टर के 84 छात्र-छात्राओं ने 19 मई आधी रात के बाद बास्केटबॉल मैदान में जाकर पार्टी की। यहां तेज आवाज में गाने बजाते हुए डांस किया गया। जांच में सामने आया कि पार्टी के दौरान छात्रों ने अनुशासनहीनता के अन्य कार्य भी किए। शिकायत के बाद प्रॉक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जांच कराई। जांच के बाद सभी दोषी विद्यार्थियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बोर्ड ने आरोपी छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी है। पार्टी में शामिल कुछ छात्र बीए अंतिम वर्ष के भी थे। बताया जा रहा है ये पार्टी उन्हीं की ओर से रखी गई थी। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के मामले पहले भी यहां होते रहे हैं लेकिन उन मामलों प्रशासन के लचर रवैये के कारण अब आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन




सुरक्षाकर्मियों की शिकायत पर निकाली गई सीसीटीवी फुटेज

इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज से 84 विद्यार्थियों के चेहरे सामने आए। सभी को नोटिस जारी करते हुए जुर्माना जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समय चल रही हैं परीक्षाएं

विश्वविद्यालय में इन दिनों अलग-अलग सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में किसी भी तरह की पार्टी पर रोक है। इसके बाद भी ये पार्टी आयोजित की गई।



00000
सुरक्षा अधिकारी से मिली सूचना व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने संबंधित छात्रों को चिह्नित करते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में छात्रों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समुचित अवसर भी दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. शशांक, प्रवक्ता, विधि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed