{"_id":"c49c37bb40b631c62d909228007186de","slug":"84-kosi-parikrama-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या छावनी में तब्दील, सिंघल बोले होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या छावनी में तब्दील, सिंघल बोले होगा आंदोलन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 84 कोसी परिक्रमा का मामला उबाल लेता जा रहा है। एक ओर विश्व हिंदू परिषद अपनी पूरी ताकत लगाते हुए इस परिक्रमा को पूरा करने की कोशिश में है, वहीं राज्य सरकार की सख्ती बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
खबर है कि यूपी सरकार ने वीएचपी के 70 नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरेंट जारी कर दिया है। इसमें प्रवीण्ा तोगड़िया और अशोक सिंघ्ाल का भी नाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, अयोध्या छावनी में तब्दील होती जा रही है। केंद्र ने भी यूपी सरकार को सुरक्षा बल मोहैया कराया है। वहां पीएस गश्त कर रही है और रामनगरी के लोगों में एक बार फिर दहशत घर कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, अशोक सिंघ्ाल भी नाटकीय अंदाज में शुक्रवार शाम नई दिल्ली पहुंच कर गरजने लगे। उन्होंने बताया कि यूपी सरकार ने उन्हें नजरबंद करने की कोशिश की, लेकिन वो किसी तरह निकल गए।
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि अगर परिक्रमा को रोकने का प्रयास हुआ, तो पूरे देश में आंदोलन हो सकता है। इतना ही नहीं, वीएचपी ने दूसरे प्रदेशों और जिलों से साधु-संतों और कार्यकर्ताओं को आयोध्या बुलाने की रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है।
किसी भी तरह की कोई चूक न हो इसलिए राज्य सरकार ने परिक्रमा रोकने के लिए तैनात पुलिस अधिकारियों की संख्या भी बढ़ा दी है। फैजाबाद जिले की सीमा को साधु-संतों के लिए सील कर दिया गया है। हालांकि, आईजी लॉ एंड ऑर्डर का कहना है कि सीमा आम लोगों के लिए खुली हुई है।
मामला कितना तूल पकड़ता जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्हें आज तीन कार्यक्रमों में भाग लेना था।
माना जा रहा है कि सीएम ने अफसरों को इस संबंध में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है।
विश्व हिंदू परिषद पिछले दिनों राज्य सरकार को एक पत्र सौंप कर संतों द्वारा अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा करे जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम से अवगत कराते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा था।
हालांकि, राज्य सरकार ने इसे नई परंपरा की शुरूआत होने की संज्ञा देते हुए परिक्रमा पर रोक लगा दी थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से यह अपील की है कि वे विहिप के सदस्यों को यूपी आने की अनुमति न दें।
इसके अलावा, यूपी सरकार ने दूसरे प्रदेशों से सटे यूपी की सीमाओं पर चाक-चौकसी बढ़ाते हुए सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया है।