फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   83 mango trees cut down by theft in Kakori area

Lucknow News: काकोरी इलाके में चोरी से काट डाले आम के 83 पेड़

Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
83 mango trees cut down by theft in Kakori area
घनश्यामपुर में काटे गए हरे पेड़। - संवाद
लखनऊ। काकोरी इलाके में बीते 15 दिनों में आम के 83 पेड़ चोरी से काट डाले गए। हरियाली की हत्या के बाद जागी वन विभाग की टीम ने जांच की तो मामले सही निकले।
विज्ञापन

काकोरी पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर चार अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किए हैं। इसमें बीती 26 जनवरी को ग्राम सलेमपुर पतौरा नरौना में आम के 18 हरे पेड़ काटने की बात बताई गई है। पुलिस ने दुबग्गा के सिकरौरी निवासी वाहिद के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह ग्राम घनश्यामपुर में आम के 46 पेड़ काटने की बात ग्रामीणाें ने पुलिस को बताई। लगोटाखेड़ा निवासी ठेकेदार हरिशंकर यादव के खिलाफ 29 जनवरी को काकोरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह मामला 18 जनवरी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह 29 जनवरी को ग्राम बेडौना में पेड़ाें के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने जांच की। आम के 13 पेड़ काटने की बात सामने आई। पुलिस ने मदारपुर निवासी ठेकेदार कल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया। इसी तरह बीती एक फरवरी को ग्राम बिगहू में आम के छह पेड़ काटने के मामले में प्रवीन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed