फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav takes a dig at the BJP, says this government has no faith in the judiciary and is making a

यूपी: अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- इस सरकार को न्यायालय पर भरोसा नहीं, ये कानून से मजाक कर रहे

Mon, 21 Sep 2026 01:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 21 Sep 2026 01:43 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर कानून और न्याय व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न्यायालय की सख्त टिप्पणियों के बावजूद सुधार नहीं कर रही है। उनका कहना है कि सपा इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएगी।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav takes a dig at the BJP, says this government has no faith in the judiciary and is making a
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। इस सरकार में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। कोर्ट ने कई बार सख्त रुख अपनाया है। उसके बाद भी ये लोग सुधार नहीं कर रहे हैं। ये सरकार तो वो है, जो जान ले रही है। न्यायालय पर इसको भरोसा नहीं है। सपा इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। सबको सच बताएगी।    

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरक्षण, रोजगार, कानून-व्यवस्था और चुनावी तैयारियों समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं है। उन्होंने आरक्षित सीटों को लेकर हुई बैठक और पार्टी की ओर से तैयार रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सपा आम मतदाताओं तक जाएगी। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने दावा किया कि सपा ने 22 भर्तियों में 11,514 से अधिक आरक्षित पदों को लेकर पीडीए ऑडिट रिपोर्ट जारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी देने में कमीशन लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को आज भी न्याय नहीं मिला

हाथरस मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि पीड़ित परिवार को आज भी न्याय नहीं मिला है। हाथरस पीड़ित परिवार को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगस्त 2026 में पुनर्वास और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी से जुड़े निर्देश दिए थे।


उन्होंने कहा कि सपा डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ जमीन पर भी सक्रिय रहेगी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जारी है। 24 सितंबर को उनके रायबरेली दौरे का कार्यक्रम भी तय है, जहां वह विधायक राहुल लोधी के घर जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।




 

 

भाजपा राज में तोड़ी गई हैं आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि 72 जिलों में 151 प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। हर साल 15 से ज्यादा प्रतिमाएं इनकी सरकार में तोड़ी गईं। वहीं, बलिया में सबसे ज्यादा मृर्तियों को तोड़ा गया है।

उन्होंने पूछा कि इसका गुनहगार कौन है। 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई ह। 45 में अज्ञात है। 8 में नामजद शिकायत हुई और 84 में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, सिर्फ 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई है। भाजपा के लोग आंबेडकर का सम्मान नहीं करते। अखिलेश यादव सपा प्रदेश समिति की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा की नीयत आरक्षण के पक्ष में नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण के पक्ष में नहीं है। लेटरल इंट्री और आउटसोर्स इसके सबूत हैं। ये लोग पीडीए के अधिकारियों की तैनाती नहीं करते हैं। वहीं, चुनाव संबंधी जिम्मेदारी में तो 10 प्रतिशत भी तैनाती नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed