{"_id":"5c3e2a31bdec22731a6bab0b","slug":"81547577905-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के दो ट्रेनिंग सेंटर देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्रों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के दो ट्रेनिंग सेंटर देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्रों में
Wed, 16 Jan 2019 01:02 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
up police
उत्तर प्रदेश पुलिस के दो प्रशिक्षण केंद्रों पीटीसी मेरठ और पीटीएस मुरादाबाद को केंद्र सरकार ने देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्रों की सूूची में शामिल किया है। इन दोनों केंद्रों को यूनियन होम मिनिस्टर्स ट्रॉफी दी गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) ट्रेनिंग डिवीजन द्वारा देश में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण क्रेदों को यूनियन होम मिनिस्टर्स ट्राफी प्रदान की जाती है। इस बार गृह मंत्रालय द्वारा देश के छह जोन के कुल 14 प्रशिक्षण केंद्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए ट्रॉफी प्रदान करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बीपीआरएंडडी ने इन 14 प्रशिक्षण केंद्रों में उत्तर प्रदेश के दो प्रशिक्षण केेंद्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए यूनियन होम मिनिस्टर्स ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन