फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भाजपाइयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपाइयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 26 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना
गोंडा। 43 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के ऊपर थोपे गए आपातकाल के रूप में देश को कलंकित करने का कार्य किया था। इंदिरा गांधी के लगाए गए आपातकाल से देश के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध के अतिरिक्त मानसिक प्रतिबंध लगाने का भी कार्य किया गया था। आपातकाल के समय लोगों की सभी शक्तियों को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने छीन लिया था। लोग न तो अपनी बात कह सकते थे और न ही लिख सकते थे। देश के नागरिकों की स्वतंत्रता पूर्ण रूप से छीन ले गई थी। भाजपा की ओर से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के राष्ट्र के ऊपर थोपे गए आपातकाल को आज काला दिन के रूप में मनाया जा रहा है। यह बातें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने मंगलवार को बहराइच रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकतंत्र रक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद और प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी लोकतंत्र में और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रखती। कांग्रेस का संवैधानिक संस्थाओं से भी विश्वास उठ गया है। जिला मीडिया प्रभारी अनुपम प्रकाश मिश्र ने बताया कि लोकतंत्र रक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य छोटेलाल दीक्षित, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, इंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम, गणेश प्रसाद तिवारी, राजबहादुर सिंह, सोहन सिंह, शिव शंकर सिंह, लल्लूराम, विक्रमा पांडेय, हरिराम पांडेय, चुन्नीलाल, रामसेवक, रामशब्द आदि को अंग वस्त्र भेंटकर और माला पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा व संचालन जिला महामंत्री अनिल पासवान नीलू ने किया। इस मौके पर शेष नारायण मिश्र, सूर्य नारायण तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, रंजन शर्मा, अंजू सिंह, अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed