{"_id":"5a2d7db64f1c1b69678c1318","slug":"81512930742-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में प्रसूता ने दो बच्चों को जन्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में प्रसूता ने दो बच्चों को जन्मा
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। सलोन तहसील क्षेत्र में रविवार को एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा के दौरान उसे एंबुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था। इसी बीच एंबुलेंस में ही उसने एक साथ दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दे दिया। एंबुलेस कर्मियों ने प्रसव पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
धरई गांव निवासी राजेश की पत्नी सपना (29) को रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इसकी सूचना पति राजेश ने एंबुलेंस 102 को दी। थोड़ी ही देर में ईएमटी विजय कुमार और विनय कुमार समेत एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। आशा बहू निशा की देखरेख में प्रसव पीड़ित महिला को पीएचसी सलोन ले लाया जा रहा था। करीब तीन किमी दूरी का सफर तय हो पाया था, तभी महिला को अचानक प्रसव पीड़ा तेज हुई।
इसके बाद मोहद्दीनगर सलोन मार्ग के बीच एंबुलेंस को रोक दिया गया। वहीं पर कुछ देर में ही महिला को प्रसव हो गया। आशा बहू ने बताया कि प्रसूता ने दो बच्चों को जन्मा है। पीएचसी के डॉ. रूपेश कुमार जायसवाल ने बताया कि खून की कमी की वजह से प्रसव पीड़िता कुछ अस्वस्थ है, जबकि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।