{"_id":"602e700b231b1047645acaa9","slug":"81-new-patients-in-up-the-first-state-to-have-10-lakh-vaccinations-investigation-figures-crosses-30-million","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 81 नए मरीज, 47 जिलों में नहीं मिला एक भी पॉजिटिव, 10 लाख टीकाकरण वाला पहला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 81 नए मरीज, 47 जिलों में नहीं मिला एक भी पॉजिटिव, 10 लाख टीकाकरण वाला पहला राज्य
Thu, 18 Feb 2021 11:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बृहस्पतिवार को 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 181 को डिस्चार्ज किया गया है। गौतमबुद्ध नगर को छोड़कर किसी भी जिले में दहाई संख्या में मरीज नहीं मिले हैं। बुधवार को 67 पॉजिटिव मरीज मिले थे और किसी भी जिले में दहाई संख्या में मरीज सामने नहीं आए थे।
यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। बृहस्पतिवार को 75 में से 28 जिलों में ही मरीज मिले हैं। 47 जिलों में एक भी मरीज नहीं सामने आया है। श्रावस्ती में लगातार सातवें दिन एक भी मरीज नहीं मिला है। सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में 19 मरीज मिले हैं। बुधवार को वहां 05 मरीज थे। इसके अलावा बृहस्पतिवार को लखनऊ, प्रयागराज में 08-08, बस्ती 07, गाजियाबाद में 06, मेरठ, बरेली, हापुड़ में 03-03, कानपुर नगर, गोरखपुर, आगरा, फर्रुखाबाद में 02-02, कौशांबी, संभल, संतकबीर नगर, बांदा, फिरोजाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सीतापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, इटावा, प्रतापगढ़, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, अयोध्या, वाराणसी में 01-01 मरीज मिला है।
बुधवार को यह थी स्थिति
प्रदेश में बुधवार को 67 नए मरीज मिले थे। किसी भी जिले में दहाई संख्या में मरीज नहीं थे। जबकि 226 को डिस्चार्ज किया गया था। इनमें से लखनऊ, गाजियाबाद में 09-09, गौतमबुद्ध नगर में 04, वाराणसी, मेरठ, बरेली, बाराबंकी, हरदोई, हाथरस में 03-03, मुजफ्फर नगर, बलिया, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, हापुड़, अमरोहा, फिरोजाबाद में 02-02 मरीज मिले थे। 46 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला था।
विज्ञापन
यूपी 03 करोड़ से अधिक जांच करने वाला पहला राज्य
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूपी देश में 03 करोड़ से अधिक जांच करने वाला पहला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 30037025 मरीजों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 120384 नमूनों की जांच की गई है। वर्तमान में 2587 एक्टिव मरीजों में से 692 होम आइसोलेशन और 211 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.12 प्रतिशत हो गई है।

यूपी 10 लाख से अधिक टीकाकरण वाला पहला राज्य बना
यूपी 10 लाख से अधिक कोरोना टीकाकरण वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बृहस्पतिवार को 45.3 प्रतिशत फ्रंटलाइन कर्मचारी कोविड-19 टीकाकरण के लिए पहुंचे। कुल 2078 सत्र में लक्ष्य 280293 के सापेक्ष कुल 126863 फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। प्रदेश में अब तक कोविड वैक्सीन की पहली खुराक पाने वाले लाभार्थियों की संख्या 1082829 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख से ज्यादा टीकाकरण का श्रेय सभी स्वास्थ्यकर्मियों को देते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को जिन लाभार्थियों को टीका लगा है, उन्हें दूसरी खुराक 18 मार्च को दी जाएगी। सभी छूटे हुए फ्रंटलाइन वर्कर के लिए 22 फरवरी को फिर से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण के लिए यह अंतिम अवसर होगा। कोविड टीकाकरण का आगामी सत्र शुक्रवार 19 फरवरी को होगा। जिसमें 22 जनवरी को पहली खुराक लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। साथ ही ऐसे हेल्थ केयर वर्कर जो कोविन पोर्टल पर टीकाकरण के लिए दर्ज हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से टीकाकरण से छूट गए हैं, उन्हें भी ‘एलॉट बेनिफिशियरी’ के रूप में दर्ज कराकर टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण संबंधी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
फंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण
तिथि लक्ष्य टीकाकरण (लाख में)
11 फरवरी 2.09 लाख 100251
12 फरवरी 2.18 लाख 113694
18 फरवरी 2.80 लाख 126863