फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   800 Passengers coming from outside states in contact with covid command centre

गैर राज्यों से लखनऊ आ रहे बीस हजार यात्री, एक हजार की जांच, आठ सौ मुसाफिर रडार पर

Fri, 25 Jun 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
800 Passengers coming from outside states in contact with covid command centre
बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच हुई शुरू। - फोटो : ??? ?????
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और कुछ राज्यों में वायरस के नए स्वरूप की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

इसके चलते गैर राज्यों से आने वाली लोगों की जांच फिर से शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि बाहर से आए करीब 800 लोग 14 दिनों से कोविड कमांड सेंटर के संपर्क में हैं।
टीम इन लोगों से रोज कॉल कर इनका हालचाल ले रही है। किसी में भी कोई लक्षण आने पर टीम घर भेजकर जांच कराने संग उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
महाराष्ट्र, केरल और मध्यप्रदेश में कोरोना के नए स्वरूप डेल्टा प्लस के मिलने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में कोरोना केस अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, हर रोज करीब बीस हजार से अधिक यात्री गैर राज्यों से लखनऊ आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने बीते दिनों सभी जगहों पर बाहर से आने वालों की जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री की जांच शुरू हो गई है। हर दिन एक हजार से अधिक यात्री की जांच हो रही है।
हालांकि इसमें अभी तक एक पॉजिटिव मिला है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध यात्रियों की जांच की जा रही है। जिले में आठ सौ यात्री अभी कोविड कमांड सेंटर के संपर्क में हैं। टीम रोज कॉल कर इन यात्रियों का हाल ले रही है।
एयरपोर्ट पर 100-120 यात्रियों की जांच रोज
एयरपोर्ट पर रोज करीब 100 से 120 यात्रियों की जांच हो रही है। इसी तरह कैसरबाग व आलबाग बस स्टैंड पर रोज करीब 400 से अधिक जांच होने का दावा विभाग कर रहा है। इसके अलावा चारबाग रेलवे स्टेशन पर करीब 400 से 500 यात्रियों की एंटीजेन जांच हो रही है।
लापरवाही : निगरानी समिति के पास रिकॉर्ड तक नहीं
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पास निगरानी समिति का रिकॉर्ड तक नहीं है। अफसर निगरानी समिति का रिकॉर्ड होने का दावा कर रहे हैं। हकीकत यह है कि निगरानी समिति कोई भी रिकॉर्ड नहीं भेज रही है। ऐेसे में सड़क मार्ग से आने वाले यात्री जिले में समुदाय में मिलकर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जांच व सर्विलांस का काम बेहतर होने का दावा कर रहे हैं।
टोल प्लाजा पर जांच बंद
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गैर राज्यों से सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों की जांच व स्क्रीनिंग की व्यवस्था टोल प्लाजा पर की थी। कुछ दिन जांच के बाद सिस्टम बंद कर दिया गया। निगोहां, आगरा एक्सप्रेस-वे, इंटौजा टोल टैक्स पर जांच की व्यवस्था थी।
सभी टीमों को निर्देश
सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गैर राज्य से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड टीम को मुहैया कराएं। सभी सेंटर से रिपोर्ट मांगी गई है।
- डॉ. संजय भटनागर, सीएमओ
कोरोना से तीन मौतें, 24 नए मरीज मिले
राजधानी में बृहस्पतिवार को तीन नए कोरोना मरीजों की जान चली गई। यह मरीज काफी समय से भर्ती थे। वहीं, 24 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 15 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बीते 15 जून से डेथ ऑडिट चल रहा है। ऑडिट में रोजाना 10 से 12 मरीजों की मौत का पता चला रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को डेथ ऑडिट का काम नहीं हुआ। वर्तमान वक्त में सक्रिय मरीजों की संख्या 281 है। नए मरीज अलीगंज, चौक, चिनहट, इंदिरानगर, गोमतीनगर और आलमबाग इलाके रहने वाले हैं। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का तर्क है कि इन इलाकों में बाजारों में काफी भीड़ हो रही है। हिदायतों के बावजूद न तो लोग मास्क लगा रहे हैं न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
केजीएमयू में ब्लैक फंगस के छह मरीज भर्ती
केजीएमयू में बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के छह नए मरीज भर्ती किए गए। गनीमत रही कि किसी भी मरीज की जान नहीं गई। जबकि दो मरीजों ने ब्लैक फंगस को मात दी। डॉक्टरों का कहना है कि डिस्चार्ज किए गए मरीज दवाओं से ही ठीक हो गए। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक 458 मरीज भर्ती हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में छह नए मरीज भर्ती किए गए। जबकि पांच मरीजों की सर्जरी करनी पड़ी।

नागपुर से लौटा यात्री निकला पॉजिटिव
नागपुर से लखनऊ लौटे एक रेल यात्री में संक्रमण मिला है। कोरोना के डेल्टा प्लस स्वरूप के शक में स्वास्थ्य विभाग ने यात्री का नमूना जांच के लिए भेजा है। वहीं, बोगी में बैठे दूसरे यात्रियों की जान सांसत में पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रेल विभाग से संपर्क करके संक्रमित यात्री के आसपास बैठे यात्रियों की सूची मांगी है। इसके बाद इन यात्रियों की भी जांच विभाग करवाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने नागपुर स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना भेज दी है। इंदिरानगर निवासी एक यात्री बुधवार को ट्रेन से लौटा था। स्टेशन पर एंटीजेन टेस्ट में यात्री पॉजिटिव निकला। टीम ने आरटीपीसीआर जांच कराई। बृहस्पतिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। चूंकि वह महाराष्ट्र से लौटा था इसलिए अफसरों में खलबली मच गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस स्वरूप के संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसलिए एहतियातन यात्री के नमूने की जांच कराई जा रही है। केजीएमयू के जरिए जीन सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed