फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 lakh leaders in kanpur lok sabha

इस शहर के आधे वोटर बन चुके हैं 'नेता'

Mon, 16 Mar 2015 11:38 AM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
8 lakh leaders in kanpur lok sabha

महानगर क्षेत्र में रहने वाले 16 लाख मतदाताओं में से आधे यानी करीब आठ लाख वोटर अब नेता बन चुके हैं। पिछले दो साल के भीतर ये लोग किसी न किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य बने हैं। इसमें सबसे ज्यादा सदस्य भाजपा ने बनाए हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी भी ऑनलाइन और आफ लाइन अभियान से हजारों लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ चुकी है। बसपा, सपा और कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को अपने साथ लगातार जोड़ रही हैं।
विज्ञापन


वैसे तो राजनेता बनने के लिए लोगों में हमेशा ही ललक रही है लेकिन मोदी और अरविंद केजरीवाल के आकर्षण ने इसे और अहम कर दिया है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2009 में भाजपा से कुल 46 हजार 143 लोग जुड़े थे, इसी तरह 2012 में यह संख्या बढ़कर 72 हजार 146 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भी जुटी वोटर बनाने में

8 lakh leaders in kanpur lok sabha

पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि कुल टारगेट के (सात लाख ) के हिसाब से छह लाख लोग अभी तक भाजपा से जुड़ चुके हैं। पूरी डिटेल 31 मार्च के बाद आएगी। कांग्रेस सदस्य बनाने में जी तोड़ मेहनत कर रही है।

इस काम में श्रीप्रकाश जायसवाल से लेकर राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल तक जुटे रहे। सदस्य संख्या करीब सत्तर हजार होने का दावा है। बीएसपी नेताओं की मानें तो शहर में उनके सदस्यों की संख्या 40 हजार से अधिक है। सपा का आंकड़ा भी 50 हजार से ज्यादा है।

कुल 16 लाख हैं वोटर, करीब 8 लाख किसी न किसी पार्टी के सदस्य किस पार्टी का कितनी सदस्य संख्या का दावा कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि उसके करीब 6 लाख मेंबर हैं। नंबर दो पर कांग्रेस है। उसके करीब 70 हजार सदस्य हैं। सपा के 55 हजार और बसपा के 45 हजार कार्यकर्ता हैं। नई नवेली आम आदमी पार्टी भी अब तक 25 हजार मेंबर बना चुक है।

जान‌िए कौन क्या कहता है?

8 lakh leaders in kanpur lok sabha

प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और गुड गवर्नेंस के बल पर पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। हमने हर जगह सदस्यता शिविर लगाए। हर विधानसभा क्षेत्रों से अच्छा परिणाम आया। फिलहाल सदस्यता बनाओ अभियान रुका है। ओमप्रकाश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सपा

साढ़े तीन लाख लोग तो पहले ही शिविरों के माध्यम से जुड़ चुके हैं, ऑनलाइन परिणाम आने पर यह संख्या दो गुनी होने की उम्मीद है। सुरेंद्र मैथानी, जिला अध्यक्ष भाजपा

बसपा कैडर वाली पार्टी है, जोनल और जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बल पर चलाए गए सदस्यता अभियान के कई चरणों में सदस्य संख्या बल में काफी बढ़ोतरी हुई है। रामकृष्ण भास्कर, जिला अध्यक्ष बसपा

जैसे-जैसे मोदी सरकार की विफलता सामने आने लगी, कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास फिर बढ़ा है, इसका फायदा उन्हें पार्टी की सदस्यता शिविरों में दिखा है। हरप्रकाश अग्निहोत्री, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस

आम आदमी पार्र्टी का सदस्य बनाने का अभियान पिछले तीन साल से चल रहा है। पिछली बार की दिल्ली सरकार बनने के बाद अब फिर से इसमें तेजी आई है। ओमेंद्र भारत, आप नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed