फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   7staff member of Lucknow University quarantine

लखनऊ विश्वविद्यालय के सात कर्मचारी किए गए होम क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
7staff member of Lucknow University quarantine
लखनऊ। लविवि के जूलॉजी शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शुक्रवार को सात कर्मचारियों को 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया। इससे पहले शिक्षक के पॉजिटिव मिलने की खबर मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जूलॉजी विभाग में कुछ दिन पहले ही सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों की बैठक हुई थी। संक्रमित शिक्षक विभाग के अन्य शिक्षकों के संपर्क में रहा था। बैठक में अन्य विभागों के भी काफी शिक्षक शामिल हुए थे। ऐसे में उनके संक्रमित होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। विवि के एक कर्मचारी और कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शुक्रवार को भी पॉजिटिव मिले शिक्षक के यहां गए थे। ऐसे में अब वे भी दहशत में हैं। शिक्षक को पीजीआई रेफर किया गया है। लविवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय में कोरोना से बचने को शुरू से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जो लोग संक्रमित शिक्षक के संपर्क में आए, उन्हें क्वारंटीन की हिदायत दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed