फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विकास कायोऱं् में केंद्र सरकार कर रही राजनीति: राहुल-AMBEDKAR NAGAR

विकास कायोऱं् में केंद्र सरकार कर रही राजनीति: राहुल-AMBEDKAR NAGAR

Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विकास कायोऱं् में केंद्र सरकार कर रही राजनीति: राहुल-AMBEDKAR NAGAR
विकास कार्यों में राजनीति कर रही केंद्र सरकार: राहुल
विज्ञापन

रायबरेली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार विकास कार्यों में राजनीति कर रही है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर ध्यान देेने के बजाय उनमें रोड़े अटकाए जा रहे हैं। अमेठी में हमने एफएम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास किया था, अब स्मृति ईरानी इसका उद्घाटन करने आ रहीं हैं, लेकिन इस पर चुप न बैठकर आवाज उठाएंगे। अमेठी में राहुल ने व्यापारियों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जीएसटी को लचीला बनाएंगे।

अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज कस्बे में मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में मोदी सरकार विकास के मोर्चे पर विफल रही है। हमने अमेठी और रायबरेली के विकास के लिए 30 परियोजनाएं शुरू की थीं, जिसमें अब केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। नई रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। तिलोई में 200 बेड के अस्पताल के कार्य में रोडे़ अटकाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में 30 हजार युवा प्रति घंटे रोजगार की तलाश में बाहर निकलते हैं, लेकिन मोदी सरकार 450 युवाओं को ही काम दे पा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि सरकार के बचे समय में युवाओं को रोजगार दिलाने और कृषि व्यवस्था को ठीक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी के लिए हमेशा विकास का सपना सोचा है। आगे भी यहां का विकास तेजी से कराया जाएगा। रोड़े अटकाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उधर, अमेठी के मुंशीगंज के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में व्यापारियों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या दूर हो और जीएसटी को लचीला बनाया जाए इसके लिए वे इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर जीएसटी को लचीला बनाने के साथ उसकी दरें भी कम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो साल दो साल में छोटे व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed