{"_id":"5f54ca4a7f38d863e7305862","slug":"71-04-lakh-foreign-cigarettes-gold-and-perfume-caught-from-dubai-flight-at-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से पकड़ा 71.04 लाख की विदेशी सिगरेट, सोना और परफ्यूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से पकड़ा 71.04 लाख की विदेशी सिगरेट, सोना और परफ्यूम
Sun, 06 Sep 2020 05:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
एअरपोर्ट से पकड़ा गया सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने रविवार को 71.0 4 लाख रुपये का सोना विदेशी सिगरेट व परफ्यूम बरामद किया। सोने को बेस्ट के रूप में जींस में और सिगरेट व परफ्यूम सूटकेस में छिपाकर लाई जा रही थी।
कोरोना संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगी हुई है। लेकिन विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के अंतर्गत विमानों का संचालन हो रहा है।
तस्करी करने वालों ने इस मिशन के तहत चलने वाले विमानों का बेजा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन एयरपोर्ट कस्टम टीम की मुस्तैदी से रविवार को अभियान चलाकर तस्करों को पकड़ा गया है। कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ल के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में रविवार को दुबई से आने वाली फ्लाइट एफजेड 8325 और शारजाह से लखनऊ पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आई एक्स 111 4 से यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास तस्करी का सोना विदेशी सिगरेट व परफ्यूम बरामद किया गया है। जिनकी कुल कीमत 71.04 लाख रुपए है। इसमें 5364000 रुपये की विदेशी सिगरेट है, जिसे सूटकेस में छुपा कर लाया जा रहा था। वहीं 212000 रुपये का विदेशी परफ्यूम और 1528021 रुपये का सोना शामिल है जिसे तस्कर जींस की बेल्ट में पेस्ट के रूप में छुपा कर ला रहे थे। तस्करों से पूछताछ जारी है।