फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 teachers recruitment is like Vyapam scam of Uttar Pradesh.

यूपी का व्यापम घोटाला है 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला, न्याय न हुआ तो आंदोलन करेंगे: प्रियंका गांधी

Mon, 08 Jun 2020 06:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
69000 teachers recruitment is like Vyapam scam of Uttar Pradesh.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती को उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें अगर अभ्यर्थियों को न्याय न मिला तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। अगर सरकार न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए

उन्होंने कहा कि इसके पहले 68500 शिक्षक भर्ती मामले में  भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69000 में भी भारी हेरफेर सामने आई है। सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग के तौर पर देखना चाहिए।

बता दें कि व्यापम घोटाला मध्य प्रदेश में हुआ था। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगे थे। इसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed