{"_id":"67e2c6a7d63281b15309c633","slug":"69000-teacher-recruitment-no-hearing-in-supreme-court-even-today-new-date-given-candidates-accuse-minister-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई, मिली नई तारीख; अभ्यर्थियों ने लगाए मंत्री पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई, मिली नई तारीख; अभ्यर्थियों ने लगाए मंत्री पर आरोप
Tue, 25 Mar 2025 09:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 25 Mar 2025 09:21 PM IST
सार
69000 teacher recruitment: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार को एक बार फिर से सुनवाई नहीं हो सकी है। लगातार सुनवाई न होने से अभ्यर्थी निराश हैं।
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
69000 शिक्षक भर्ती मामले में मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई न होने से अभ्यर्थी निराश हैं। साथ ही बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह व विभागीय अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस मामले की अगली सुनवाई एक अप्रैल को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को इस मामले में प्रभावी पैरवी के लिए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव किया था। मंत्री और अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया था कि सुप्रीम कोर्ट जिलों में वह पैरवी के लिए खड़े होंगे। किंतु आज भी सुनवाई नहीं हो सकी। इसे लेकर अभ्यर्थियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि मंत्री और अधिकारियों ने वादाखिलाफ़ी की है। इस प्रकरण की पहली सुनवाई सितंबर 2024 में हुई थी। इसके बाद से लगातार तारीख पर तारीख मिल रही है। जबकि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार तीन महीने के अंदर सरकार को नई चयन लिस्ट जारी करना था। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वह धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
