फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   66 corporators are changed but from one family in Lucknow Nagar Nigam.

Lucknow: 66 वार्डों में घर में रही पार्षदी, पार्षद रहीं पत्नियों की जगह इस बार पतियों ने लड़ा चुनाव

Mon, 15 May 2023 02:34 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 May 2023 02:34 PM IST
सार

लखनऊ के 110 वार्डों में 66 ऐसे हैं, जहां पार्षदी घर की घर में ही रह गई है। कई जगह पर पत्नियो की जगह पतियों ने चुनाव लड़ा। कई जगह पार्षदों ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

विज्ञापन
66 corporators are changed but from one family in Lucknow Nagar Nigam.
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम के 110 वार्डों में 66 ऐसे हैं, जहां पार्षदी घर की घर में ही रह गई है। कहीं पुराने पार्षद ही जीत गए हैं तो कहीं पर आरक्षण के चलते परिवार में ही सिर्फ महिला पुरुष का अंतर हुआ है। यानि पार्षदी के रुतबे पर कोई असर नहीं आया है। यह तब है जबकि नए 88 गांव जुड़ने के बाद वार्डों की संख्या तो 110 ही रही, मगर उनका दायरा बदल गया। कुछ वार्ड दूसरे वार्डों में समाहित कर दिए गए तो कुछ समाप्त भी किए गए। सात नए वार्ड भी बने हैं, जहां पर पहली बार चुनाव हुआ। इसके बाद भी महज 44 वार्डों में ही नए लोग चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन


कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड से पिछली बार शिवपाल सांवरिया पार्षद बने थे। इस बार आरक्षण बदलने पर उन्होंने पत्नी गौरी को लड़ाया और पार्षद बन गईं हैं। बालागंज में पिछली बार पूर्व पार्षद पंकज पटेल ने अपने खास पुत्ती लाल को चुनाव लड़ाकर जिताया था। इस बार सीट महिला हुई तो उन्होंने अपनी भाभी को लड़ाया और वह पार्षद बन गई हैं। शंकरपुरवा तृतीय वार्ड से पिछली बार हेमा सनवाल पार्षद थीं। इस बार सीट का आरक्षण अनारक्षित हुआ तो उनके पति उमेश सनवाल चुनाव लड़े और पार्षद बने गए। चिनहट प्रथम वार्ड से पिछली बार स्नहेलता पार्षद थीं। इस बार सीट अनारक्षित हुई तो उनके पति अरुण राय पार्षद बन गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भव्य स्वरूप लेने लगा है राममंदिर, भूतल का 85 फीसदी काम पूरा, देखें- छतों पर भव्य नक्काशी की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संशय में मुस्लिम, फायदे में भाजपा, अधिकतर निकायों में हिंदू मतों का ध्रुवीकरण जीत का आधार बना


ऐशबाग वार्ड से पिछली बार ऊषा शर्मा पार्षद थीं, मगर बीच में उनका निधन हो गया। इस बार उनके बेटे संदीप शर्मा पार्षद हैं। भवानीगंज वार्ड से पिछली बार संतोष राय पार्षद थे। इस बार सीट महिला हुई तो उन्होंने पत्नी रीता राय को चुनाव लड़ाया और वह पार्षद बन गईं। इंदिरानगर वार्ड से पिछली बार वीरू जसवानी पार्षद बने थे, मगर करोना में उनकी मृत्यु हो गई थी। इस बार उनकी पत्नी पूजा जसवानी पार्षद हैं। विद्यावती प्रथम वार्ड से पिछली बार विमल तिवारी पार्षद थे, इस बार उनकी पत्नी प्रतिमा तिवारी पार्षद हैं। राजाजीपुरम वार्ड से पिछली बार राजीव कृष्ण त्रिपाठी पार्षद थे इस बार उनकी पत्नी कौमुदी त्रिपाठी पार्षद बनी हैं। रामजीलाल सरदार पटेल वार्ड से पिछली बार गिरीश मिश्र पार्षद थे, इस बार उनकी पत्नी संध्या मिश्रा पार्षद हैं।

हुसैनाबाद वार्ड से पिछली बार फैसल अली पार्षद थे, इस बार उनकी पत्नी लुबना अली पार्षद बनी हैं। न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड से पिछली बार विजय कुमार भुर्जी पार्षद थे और इस बार उनकी पत्नी रजनी गुप्ता पार्षद बन गई हैं। विद्यावती तृतीय से पिछली बार कमलेश सिंह पार्षद थे और इस बार उनकी पत्नी निर्मला सिंह पार्षद हैं। रफी अहमद किदवाई वार्ड से पिछली बार रामकृष्ण यादव पार्षद थे और इस बार उनकी मां मालती यादव पार्षद बनी हैं। बाबूकुंज बिहारी वार्ड से पिछली बार सुधीर मिश्रा पार्षद बने थे और इस बार उनकी पत्नी सरिता मिश्रा पार्षद हैं। इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड से पिछली बार रामकुमार वर्मा पार्षद थे और इस बार उनकी पत्नी कल्पना वर्मा पार्षद हैं। गुरुगोविंद सिंह वार्ड से पिछली श्रवण नायक पार्षद बने थे और इस बार उनकी पत्नी नूतन नायक पार्षद हैं। पिछली बार बशीरतगंज वार्ड से शशी गुप्ता पार्षद थीं और इस बार उनके पति गिरीश गुप्ता पार्षद बने हैं।

मनकामेश्वर वार्ड से पिछली रेखा रोशनी पार्षद थीं इस बार उनके पति रंजीत सिंह पार्षद बने हैं। इस्माइलगंज प्रथम वार्ड से पिछली बार अमिता सिंह पार्षद थीं और इस बार उनके प्रति मुकेश सिंह चौहान पार्षद बने हैं। लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड से पिछली बार करुणा प्रसाद पार्षद थीं, इस बार उनके पति सुरेंद्र वाल्मीकि पार्षद बने हैं। गढ़ीपीर खां वार्ड से पिछली बार अयाजुर्रहमान पार्षद बने थे, इस बार उनकी पत्नी साइस्ता परवीन पार्षद बनी हैं। शंकरपुरवा प्रथम वार्ड से पंकज यादव पार्षद बने थे और इस बार उनकी पत्नी नमिता यादव पार्षद बनी हैं। अंबरगंज वार्ड से पिछली बार नूर अफशां पार्षद थीं, इस बार उनकी बेटी सबा अहसन पार्षद बनी हैं। हिंद नगर वार्ड से पिछली बार नेहा सौरभ सिंह पाषर्द थीं, इस बार उनके पति सौरभ सिंह पार्षद बने हैं। कॉल्विन कालेज निशातगंज वार्ड से पिछली बार विनीता सिंह पार्षद थीं, इस बार उनके पति प्रमोद राजन पार्षद बने हैं।

ये लगातार दूसरी बार बने पार्षद

वार्ड - पार्षद
अलीगंज- पृथ्वी गुप्ता
फैजुल्लागंज तृतीय- प्रदीप शुक्ला टिंकू
विद्यावती द्वितीय- कौशलेंद्र द्विवेदी
लालकुआं- सुशील तिवारी पम्मी
राजीव गांधी प्रथम - संजय सिंह राठौर
लाला लाजपत राय- राघवराम तिवारी
आलमनगर- रेखा सिंह
मौलवीगंज - मुकेश सिंह मोंटी
महात्मा गांधी- अमित चौधरी
केसरी खेड़ा - देवेंद्र सिंह जीतू
महानगर - हरिश्चंद्र लोधी
बाबू जगजीवन राम- भृगुनाथ शुक्ला
मौलाना कल्बे आबिद- इफहामउल्ला फैज
गोमतीनगर- कौशल शंकर पांडेय
गोलागंज- मोहम्मद हलीम
कश्मीरी मोहल्ला- लईक आगा
मोतीलाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त नगर- चरनजीत गांधी

इनकी चल रही हैट्रिक :
हजरतगंज रामतीर्थ- नागेंद्र सिंह चौहान
राजा राममोहन राय- मधु सिंह
मालवीय नगर- ममता चौधरी
त्रिवेणी नगर- देवशर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा
जगदीश चंद्र बोस- यावर हुसैन रेशू
राजीवगांधी द्वितीय- अरुण कुमार तिवारी
रानी लक्ष्मीबाई- शफीकुर्रमान चचा
यदुनाथ सान्याल नजरबाग- कामरान बेग
पेपर मिल कॉलोनी- राजेश सिंह गब्बर
लेबर कॉलोनी- अजय दीक्षित
राजेंद्र नगर- राजेश कुमार दीक्षित
दौलतगंज- रानी कनौजिया
अयोध्यादास प्रथम- मुस्सविर अली मंसू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed