फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   परिषदीय विद्यालयों के तीन छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

परिषदीय विद्यालयों के तीन छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के तीन छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम
गोंडा। जिले के परिषदीय स्कूलों के तीन छात्रों ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का परचम लहराया है। इन होनहार छात्रों ने टेबल टेनिस व दौड़ की प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गुरुवार को जिलाधिकारी ने अपने कैंप कार्यालय में इन तीनों विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों की 31वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 26 से 28 मार्च तक किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर के बच्चों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम को इस सफलता के लिए सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा के छात्र रामगोविंद ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता पर उसे गोल्ड मेडल मिला। बालक वर्ग में ही चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भी जिले का दबदबा रहा। इस रेस में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसहा के छात्र मनोज कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इन विजेता बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने अपने कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को सम्मानित किया। डीएम ने बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले इन बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed