{"_id":"59eb93114f1c1b65548b8825","slug":"61508610833-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को भइया दूज पर बहन के घर जा रहे दंपत्ती को नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बदमाश दंपत्ती से मंगलसूत्र, चेन, झुमकी व दो अंगूठी लूट ले गए।
बाराबंकी जिले के हैंदरगढ़ थाना क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी सीमा द्विवेदी व बेटी साक्षी को लेकर बाइक से अपनी ससुराल मस्तीपुर थाना नगराम जिला लखनऊ जा रहे थे। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट पुल के पास सफेद रंग की अपाचे बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक सवार राजेश कुमार को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने सीमा के गले में पड़ी सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमकी और राजेश की दोनों अंगूठी उतरवा ली। बदमाश राजेश की बाइक की चाभी लेकर हैदरगढ़ की ओर भाग निकले। दंपत्ती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। एसओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।