फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6 self finance courses may not run this year

लविविः पीजी के छह स्ववित्तपोषित कोसोऱ्ं पर संकट

Fri, 28 Jun 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
6 self finance courses may not run this year
लविवि में पीजी के छह सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज पर संकट, नहीं आए पर्याप्त आवेदन
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित कोर्सों को लेकर मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। विवि प्रशासन की ओर से निर्धारित नियम के अनुसार प्रवेश के लिए पर्याप्त विद्यार्थियों के न आने के कारण छह और कोर्सों पर नए सत्र 2019-20 में प्रवेश होता नहीं दिख रहा है। जबकि तीन कोर्स में पहले ही कम आवेदन के कारण प्रवेश न करने का निर्णय हो चुका है।
विवि में स्नातक व परास्नातक स्तर पर दो दर्जन से अधिक स्ववित्तपोषित रेग्युलर कोर्स चलते हैं। इसमें बीकॉम, एलएलबी पांच वर्षीय जैसे पाठ्यक्रमों की काफी मांग है तो कुछ ऐसे भी हैं जिसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के लाले पड़े रहते हैं। विवि में इस समय स्नातक के साथ परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए भी काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इस क्रम में बृहस्पतिवार को एमए इन डिफेंस स्टडीज व एमएससी इन टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट कोर्स में भी प्रवेश होना था। एमए इन डिफेंस स्टडीज में निर्धारित 25 सीटों के सापेक्ष मात्र 19 प्रवेश आवेदन हुए थे। वहीं एमएससी इन टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट कोर्स में भी निर्धारित 30 सीटों के सापेक्ष 19 प्रवेश आवेदन आए थे। मगर जब प्रवेश काउंसलिंग शुरू हुई तो 19 से भी कम विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचे। इसी तरह एमएएसी प्लांट साइंस, एमएससी फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री, एमएससी इलेक्ट्रानिक्स व एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी में भी अपेक्षाकृत कम आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार जिस कोर्स में निर्धारित सीटों के सापेक्ष 60 फीसदी से कम प्रवेशार्थी होंगे, उनमें प्रवेश नहीं होगा। कम आवेदकों के कारण बृहस्पतिवार को इन कोर्सों में प्रवेश नहीं लिए गए। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने ओवरऑल मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को 29 जून को प्रवेश काउंसलिंग में शामिल होने का मौका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 पीजी डिप्लोमा कोर्स पहले ही हो चुके बंद
जबकि इससे पहले एमएससी इन मॉस कम्युनिकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमए फ्रेंच, एमए इन बिजनेस इकोनॉमिक्स में कम आवेदन के कारण प्रवेश न करने का निर्णय लिया गया था। एमएससी इन मॉस कम्युनिकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में लगातार दूसरे साल प्रवेश नहीं हुए हैं। विवि ने बेहतर तरीके से न चलने वाले 19 पीजी डिप्लोमा कोर्सों को भी इस साल बंद करने का निर्णय पहले ही लिया था। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि निर्धारित आवेदक न होने के कारण एमए इन डिफेंस स्टडीज व एमएससी इन टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट में प्रवेश नहीं हो सके। उक्त समेत छह कोर्स में प्रवेश के लिए ओवरऑल मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों को एक और अवसर दिया गया है। जिन्हें कोई सीट अलॉट नहीं हुई है वे निर्धारित विभागों में 29 जून को प्रवेश के लिए संपर्क करें।
शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
विवि की ओर से विभिन्न विभागों में स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों में असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) एवं शिक्षणेत्तर (संविदा) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे हैं। रजिस्ट्रार की ओर से विज्ञापन जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन ऑनलाइन विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in के माध्यम से करने को कहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।

बीएससी दूसरे-तीसरे वर्ष में प्रवेश 1 से
विवि में बीएससी तृतीय वर्ष व बीएससी तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। डीन साइंस ने विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे कैशियर कार्यालय से काउंसलिंग फॉर्म लेकर डीन कार्यालय में प्रवेश के लिए संपर्क करें। विद्यार्थी आवश्यक सूचनाओं के साथ फॉर्म भरकर प्रवेश के लिए 1 से 6 जुलाई के बीच सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक डीन कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed