फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   55 year young lady ran 114 km in 12 hours

12 घंटे में 114.7 किमी. दौड़कर 55 वर्षीय आशा सिंह ने सर्किट रन में रचा इतिहास

Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
55 year young lady ran 114 km in 12 hours
आशा सिंह ने 12 घंटे में 114.7 किमी. दौड़कर रचा इतिहास। - फोटो : ??? ?????
लखनऊ। शहर की 55 वर्षीय आशा सिंह ने सर्किट रन में 12 घंटे लगातार दौड़ते हुए 114.7 किमी. की दूरी पूरी कर इतिहास रच दिया। आयोजकों का दावा है कि उन्होंने यह उपलब्धि दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। जीडी गोयनका स्कूल की ओर से आयोजित 12 घंटे की दौड़ में कुल छह प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें आशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 114.7 किमी. की दूरी तय की। सुशांत गोल्फ सिटी से जीडी गोयनका के बीच हुई दौड़ में प्रतिभागियों ने सुबह 6.45 से शाम 6.45 तक रेस में भाग लिया। आशा की बात करे तो उन्होंने अपनी रेस के दौरान केवल पेय पदार्थ लिया और 114.7 किमी. की दूरी नापकर अनोखा कारनामे को अंजाम तक पहुंचाया। वे इससे पहले 12 घंटे दौड़कर 100 किमी. की अधिक दूरी तय कर चुकी हैं, लेकिन ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आयोजन सचिव सर्वेश गोयल ने बताया कि सर्किट रन में अभी तक चंडीगढ़ की एक धाविका ने 12 घंटे दौड़कर 112 किमी. की दौड़ लगाई थी, जिसे आशा सिंह ने अपने चमकदार प्रदर्शन से पीछे छोड़ दिया। आशा के पति रिटायर्ड कर्नल बजरंग सिंह भी सर्किट रन के जाने माने धावक हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तमाम सफलताएं हासिल कर चुके हैं। इससे पहले पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। इस मौके पर होमगार्ड डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनिल कुमार, ज्वॉइंट कमिशभनर नवीन अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 घंटे रेस का परिणाम
- आशा सिंह : 114.7 किमी.
- माया थापा : 98.1 किमी.
- दीपक चिल्लर : 98 किमी.
- धरम : 96.8 किमी.
- सुशांत चतुर्वेदी : 95.4 किमी.
- बलबीर कौर : 95.3 किमी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed