फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   53 cartridges found with former Dewan's wife at Metro station

Lucknow News: मेट्रो स्टेशन पर पूर्व दीवान की पत्नी के पास मिले 53 कारतूस

Tue, 07 Apr 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
53 cartridges found with former Dewan's wife at Metro station
लखनऊ। बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन में रविवार दोपहर स्क्रीनिंग के दौरान कानपुर के साढ़ तिवारीपुर निवासी पूर्व दीवान की पत्नी प्रतिभा पाल के बैग से 53 कारतूस व दस खोखे मिले। महानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक प्रतिभा ने बताया कि उसका मायका बांदा में है। बेटा अयोध्या रोड स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र है। चार दिन पहले वह बेटे से मिलने लखनऊ आई थी। बेटे से मिलकर वह कानपुर ससुराल जाने के लिए निकली थी। मेट्रो से बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। वहां से आलमबाग बस स्टेशन जाना था। मेट्रो स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसके बैग को एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (एक्सबीआईएस) से गुजारा तो स्क्रीन पर बैग में कारतूस जैसा कुछ नजर आया। टीम ने इसकी जानकारी महानगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे दारोगा अनुराग कुमार ने बैग खुलवाकर देखा तो उसमें 53 कारतूस मिले।
विज्ञापन


पति की नवंबर में हो चुकी मौत
इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रतिभा ने बताया कि उनके पति यशवंत सिंह पुलिस विभाग में दीवान थे। बीते नवंबर में उनकी मौत हो गई थी। बैग में कारतूस कहां से आए इसका जवाब वह स्पष्ट नहीं दे सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि संभावना है कि दीवान पति ने ही कारतूसों को घर में एकत्रित किया होगा। इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed