{"_id":"5ca243c2bdec22145b20eef0","slug":"51554138050-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंदूक व तमंचे के साथ धरे गए दो लोग
गोंडा । पुलिस ने बिना लाइसेंस की बंदूक व तमंचे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात वह उपनिरीक्षक सत्येंद्र वर्मा, सुनील यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार व आरक्षी बृजेश के साथ रात गश्त पर निकले थे।
नौबरा के गप्पीगंज चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बंदूक लिए मिला, उसे बंदूक का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। उसे बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धनाथ पांडे निवासी नौबरा थाना मोतीगंज बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके पास से दो कारतूस भी बरामद हुुआ है।
उधर वजीरगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रतीक पांडेय ने बताया कि वह उप निरीक्षक राम दरस यादव, मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र व विजय सिंह तथा आरक्षी अरुण यादव के साथ रविवार की शाम बस्ती जनपद की सीमा के परसहना बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे, तभी बस्ती की तरफ से आता हुआ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने लगा।
विज्ञापन
जिसे पकड़ लिया गया, उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पता राम जतन वर्मा निवासी ग्राम हरनाटायर थाना कोतवाली मनकापुर व मौजूदा पता बाबाकुटी चौखट थाना वजीरगंज बताया। उसके खिलाफ थाना वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है।