{"_id":"5b3283794f1c1bfa6e8ba11c","slug":"51530037113-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा संग कई इलाकों में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा संग कई इलाकों में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मौसम में बदलाव आने के बाद मंगलवार देर शाम तेज हवा के साथ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे न सिर्फ तापमान में गिरावट आंकी गई, बल्कि आम जनमानस ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली।
मंगलवार को पौ फटने के साथ ही तपिश व उमस का प्रकोप शुरू हो गया। सामान्य जनजीवन पूरे दिन पसीने-पसीने रहा। चिपचिपी गर्मी और उमस के कारण शरीर का पसीना नहीं सूख पाया। कूलर और पंखे की हवा बेमतलब साबित होती रही।
हालांकि मौसम में आंशिक बदलाव जरूर आया। आसमान में कुछ समय के लिए बादलों की रवानी देखी गई। इसका असर यह रहा कि सोमवार के मुकाबले पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। मगर बेतहाशा उमस लोगों को बेचैन किए रही।
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल आम जन ही नहीं बल्कि धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों को भी अब इंद्रदेव की मेहरबानी का इंतजार था। इसी बीच मंगलवार को देर शाम मौसम में एकाएक बदलाव आया। इस परिवर्तन के बाद पहले तेज आंधी आईं, फिर चंद मिनटों पर बारिश का दौर शुरू हो गया, हालांकि यह बारिश कुछ ही इलाकों में हुई हैं।
जबकि अन्य इलाकों के लोग बारिश होने का इंतजार करते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए विशेषज्ञ बुधवार को बारिश की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।