फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जिला अस्पताल में मरीजों को परोसी जा रही घटिया दाल

जिला अस्पताल में मरीजों को परोसी जा रही घटिया दाल

Wed, 30 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को परोसी जा रही घटिया दाल
बहराइच। खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल के पुरुष और महिला संवर्ग में किचन का हाल बदहाल मिला। पुरुष अस्पताल में मरीजों को परोसने के लिए तैयार की गई दाल बेहद घटिया मिली। चावल भी ब्रांडेड नहीं मिला। महिला अस्पताल में जहां खाना बन रहा था, वहां गंदगी मिली।
विज्ञापन


इस पर महिला अस्पताल की सीएमएस को नोटिस थमाया गया। जांच के लिए नमूने लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिए है। किचन संचालक को कड़ी फटकार लगाई।

जिला अस्पताल में अरसे से मानक के विपरीत भोजन परोसने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जांच के निर्देश दिए थे।

बुधवार दोपहर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीम ने जिला चिकित्सालय के महिला, पुरुष व बाल रोग विभाग के रसोई घरों में छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान पुरुष अस्पताल के किचन में मरीजों को परोसे जाने वाली अरहर की दाल घटिया क्वालिटी की मिली। रसोई घर में रखा हुआ चावल भी मिस ब्रांड मिला।

टीम ने दाल का नमूना भरकर जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया। इसके बाद टीम महिला अस्पताल के रसोईघर पहुंची। यहां एक ही कमरे में बर्तनों की धुलाई, खाना बनाने का कार्य व खाद्य सामग्री का स्टोर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोईघर में काफी गंदगी मिलने पर टीम के अधिकारी भड़क उठे। टीम ने रसोईघर के संचालक को जमकर फटकार लगाते हुए महिला सीएमएस को नोटिस थमाया। महिला अस्पताल में निरीक्षण के बाद टीम बाल रोग विभाग के वार्ड पहुंची। वहां व्यवस्था ठीक मिली।

घटिया दाल का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुरुष व महिला अस्पताल में व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई है।

-कौशलेंद्र शर्मा, अभिहित अधिकारी

घरेलू गैस सिलेंडर से बनाया जा रहा था खाना
अभिहित अधिकारी शर्मा ने बताया कि रसोईघरों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। व्यावसायिक सिलेंडर का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सूचना पूर्ति विभाग को भेजी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्रवाई करेंगे। दाल के नमूने की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed