फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आंधी ने बरपाया कहर, बाग में अधेड़ की मौत

आंधी ने बरपाया कहर, बाग में अधेड़ की मौत

Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आंधी ने बरपाया कहर, बाग में अधेड़ की मौत
देवीपाटन/गैसड़ी (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार की रात आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान आम के बाग में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ की मौत हो गई। आंधी के चलते तुलसीपुर नगर में बिजली के कई पोल गिर गए। बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई और कई टिनशेड व छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में बीती रात आंधी ने जमकर कहर बरपाया। पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी चिन्ने (55) गांव के बाहर आम के बाग की रखवाली कर रहा था। ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने बताया कि चिन्ने बुधवार की रात जब आंधी आई तो बाग में ही मौजूद था। आंधी आने पर चिन्ने बाग में आम बीनने गया था। गुरुवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन उसकी तलाश करने बाग में पहुंचे। वहां चिन्ने मरा पड़ा था। प्रधान का कहना है कि चिन्ने की मौत पेड़ के नीचे दबने से हुई है। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस व प्रशासन को मामले की सूचना नहीं दी गई। इस संबंध में एसडीएम तुलसीपुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि चिन्ने की मौत हार्टअटैक से हुई है। पेड़ से नीचे दबकर मरने की पुष्टि नहीं हो सकी है। आधी का सबसे ज्यादा कहर तुलसीपुर नगर में रहा। चीनी मिल की करीब 200 मीटर लंबी चारदीवारी आंधी के चलते धराशायी हो गई है। मजदूरों के लिए बने 16 कमरों का टिनशेड उड़ गया है। कई पेड़ उखड़ गए। कांशीराम आवास का स्वागत बोर्ड उखड़कर सड़क पर गिर गया है। बिजली के कई पोल भी उखड़ गए हैं। पोल गिरने से कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बघेलखंड रोड पर खड़ी ट्रॉली भी आंधी में उड़कर 25 मीटर दूर जा गिरी है। शीतलापुर गांव के गोपाल की बाउंड्रीवाल, राऊफ का शौचालय, ननकी के छत कर रेलिंग, पारस की दीवार व जमाल की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


क्षति स्रह्य आकलन का दिया निर्देश
तुलसीपुर तहसील के एसडीएम एसके त्रिपाठी को आंधी से हुई क्षति का आकलन कराने का निर्देश दिया गया है। आकलन रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed