फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 percent seats vacant Polytechnic unemployment becomes reason frustration youth

UP News: प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें रह जा रही हैं खाली, तीन लाख सीटों पर आवेदन सवा लाख

Tue, 06 May 2025 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 01:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में हर साल आधे से अधिक सीटें खाली रह जाती हैं। रोजगार की कमी और कम वेतन के कारण युवाओं का रुझान इंजीनियरिंग डिप्लोमा की ओर घट रहा है, तो अब सरकार पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने पर ज़ोर दे रही है, जिससे युवाओं को बेहतर करियर विकल्प मिल सके। 
 

विज्ञापन
50 percent seats vacant Polytechnic unemployment becomes reason frustration youth
पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रति रुझान घटा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तकनीकी शिक्षा संस्थानों की चमक फीकी पड़ती जा रही है। पॉलीटेक्निक कॉलेजों में हर साल आधी से ज्यादा सीटें खाली रह जाती हैं। 2023 में 3 लाख सीटों के मुकाबले सिर्फ 89 हजार दाखिले हुए, जबकि 2024 में भी 1.15 लाख से ज्यादा ही दाखिले हो सके। तीन साल की इंजीनियरिंग पढ़ाई के बाद भी युवाओं को न तो सरकारी नौकरी की उपलब्धता है और न ही प्राइवेट कंपनियों में संतोषजनक वेतन।
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक में भी स्थिति अलग नहीं, जहां हर साल 1200 से ज्यादा छात्र पढ़ाई पूरी करते हैं, पर मुश्किल से 400-450 को ही रोजगार मिलता है। यही नहीं, कई युवा नौकरी छोड़ देते हैं क्योंकि योग्यता के अनुसार वेतन नहीं मिलता।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी कैबिनेट के फैसले: नई स्थानांतरण सहित कैबिनेट ने लिए 11 महत्वपूर्ण फैसले, जानिए क्या रहा खास
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- IPS Transfer: 10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान, देखें लिस्ट

इसी तरह आईटीआई संस्थानों में भी दाखिले घट रहे हैं। 2020 में जहां करीब 95 हजार छात्रों ने दाखिला लिया, वहीं 2023 में यह संख्या घटकर 1.05 लाख पर आ गई, जबकि सीटें लगभग स्थिर हैं।

प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक में सीटें व प्रवेश की स्थिति
वर्ष सीटें दाखिले
2020 239155 124529
2021 235500 131618
2022 248388 134266
2023 300963 89340
2024 270785 115444


पॉलीटेक्निक में रोजगार परक शिक्षा देने पर जोर

हालात को सुधारने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक विजय पाल सिंह बताया कि पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों को रोजगार परक बनाने की कवायद तेज की जा रही है। तकनीकी, व्यावहारिक और कौशल शिक्षा पर फोकस करते हुए पाठ्यक्रमों में बदलाव लाए जा रहे हैं।



आईटीआई में भी अच्छी नहीं स्थिति
वर्ष मौजूद सीटें दाखिले

2020 120639 94804

2021 120275 102338

2022 119971 112714

2023 120967 105507

पॉलीटेक्निक में रोजगार परक शिक्षा देने पर जोर

हालात को सुधारने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक विजय पाल सिंह बताया कि पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों को रोजगार परक बनाने की कवायद तेज की जा रही है। तकनीकी, व्यावहारिक और कौशल शिक्षा पर फोकस करते हुए पाठ्यक्रमों में बदलाव लाए जा रहे हैं।

आईटीआई में भी अच्छी नहीं स्थिति
 
वर्ष सीटें दाखिले
2021 120639 94804
2022 120275 102338
2023 119971 112714
2024 120967 105507
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed