फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applications for PET can now be submitted until September 7; Commission extends the deadline; check the la

यूपी: पीईटी के लिए अब सात सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन, आयोग ने बढ़ाई अंतिम तिथि; जानें नए अपडेट

Tue, 01 Sep 2026 06:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 01 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात सितंबर कर दी है। अब अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। आयोग के अनुसार करीब 26 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। समूह ग की विभिन्न भर्तियों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है।

विज्ञापन
UP: Applications for PET can now be submitted until September 7; Commission extends the deadline; check the la
UPSSSC PET 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2026 के आवेदन से चूके उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले इन अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक पंजीकरण, शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग ने 1 सितंबर 2026 को जारी शुद्धि-पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET-2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम तारीख में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे संशोधित तारीखों का ध्यान रखें और निर्धारित समय के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

पहले एक सितंबर थी अंतिम तारीख

यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2026 का विज्ञापन 1 अगस्त 2026 को जारी किया था। इसके तहत पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। पहले पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब आयोग ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दिया है। यानी जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब आवेदन पूरा करने के लिए कुछ और दिन हैं।

अब सात सितंबर तक पूरा कर लें आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपी पीईटी 2026 के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे संशोधित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पंजीकरण के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र भी तय समय में सबमिट करना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य शर्तें, आवेदन शुल्क, चयन का आधार और विज्ञापन में पहले से जारी पात्रता संबंधी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तारीखों में किया गया यह बदलाव केवल आवेदन की अंतिम समय-सीमा से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed