{"_id":"6a96ddde77c28f06c9063aec","slug":"an-employee-will-not-be-assigned-census-duty-at-two-places-dm-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1900421-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जनगणना में एक कर्मचारी की दो जगह नहीं लगेगी ड्यूटीः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जनगणना में एक कर्मचारी की दो जगह नहीं लगेगी ड्यूटीः डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने सितंबर में कार्मिकों की तैनाती और प्रशिक्षण पूरा करने को कहा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जनगणना-2027 में किसी भी कर्मचारी की अलग-अलग चार्ज में दोहराई गई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यथासंभव कर्मचारियों की तैनाती उनके निवास या कार्यस्थल के अनुरूप की जाए। सितंबर में सभी जरूरी कार्मिकों की उपलब्धता और तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। गणनाकर्मियों, पर्यवेक्षकों और फील्ड ट्रेनरों की सूची तैयार कर प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। अधिक आबादी वाले एचएलबी को जरूरत के अनुसार विभाजित कर उप-गणना ब्लॉक बनाने को कहा, ताकि गणनाकर्मियों पर काम का बोझ संतुलित रहे।
चार्ज और पर्यवेक्षण क्षेत्र तय करते समय मानचित्रों का मिलान और स्थलीय सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। पिछली बार कार्मिक उपलब्ध कराने में समस्या वाले विभागों को चिह्नित कर समय से पत्राचार करने को कहा गया। बिना उचित कारण कर्मचारियों को जनगणना कार्य से मुक्त न करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में चार्ज रजिस्टर, अभिलेखों के प्रेषण-प्राप्ति और लंबित भुगतान की समीक्षा हुई। जनगणना उप निदेशक डॉ. गौरव पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह और अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।