फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 new camera will installed in lucknow by police

लखनऊ में हर आदमी के हर काम को देखेगा कैमरा?

Mon, 05 Oct 2015 03:05 PM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
50 new camera will installed in lucknow by police

राजधानी पुलिस अब 40 फीट की ऊंचाई से शहर की निगरानी करेगी। इसके तहत शुरुआती चरण में शहर में 50 जगहों पर ऊंचे टॉवरों पर करीब 300 पैन-टिल्ट-जूम और फिक्स्ड कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। इन कैमरों की मदद से पुलिस मॉडर्न कंट्रोल रूम में आठ बड़ी स्क्रीनों से महत्वपूर्ण स्थानों की 24 घंटे निगरानी कर सकेगी।

विज्ञापन


ये कैमरे रिलायंस जियो (पूर्ववर्ती, इनफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज लिमिटेड) के टॉवरों पर लगाए जाएंगे। इन्हें जनरल ब्रॉडबैंड वायरलाइन, वायरलेस एसेस सर्विसेज (4जी) और ऑप्टिकल फाइबर के जरिये मॉडर्न कंट्रोल रूम के सर्वर से जोड़ा जाएगा। कंपनी से फिलहाल 15 साल तक के लिए करार किया गया है।
विज्ञापन


कार में बैठे व्यक्ति की भी ले सकेंगे तस्वीर

मॉडर्न कंट्रोल रूम के दृष्टि प्रोजेक्ट के तहत लगे उच्चतम तकनीक वाले 280 कैमरों के अलावा ये कैमरे भी रात में देखने में सक्षम होंगे। जरूरत पड़ने पर इन कैमरों के जरिये चलती कार में बैठे व्यक्ति की भी साफ तस्वीरें तक खींची जा सकेगी। इन कैमरों के जरिये संदिग्ध गतिविधियां दिखते ही लोकल पुलिस स्टेशन को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों को किया चिह्नित

50 new camera will installed in lucknow by police

अवध बस डिपो, सुभाष चौक, रवींद्रालय तिराहा, लखनऊ सिटी स्टेशन, चाकबस्त चौराहा, बालागंज चौराहा, एवरेडी तिराहा, तिलकनगर ऐशबाग, सेक्टर बी सरोजनीनगर, एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच, सेक्टर एल एलडीए कॉलोनी, पटेलनगर, टेढ़ीपुलिया, आलमबाग, एलडीए गौतमबुद्ध पार्क, लालबत्ती चौराहा, गांधी सेतु चौराहा, नेहरू एन्क्लेव गोमतीनगर, भूतनाथ मार्केट, विरामखंड -2, हैनीमैन चौराहा।

डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क, नेताजी पार्क निशातगंज, दुर्गा ज्योति लाइम स्टोन बी ब्लॉक जानकीपुरम, सेक्टर 1 राजविला, जानकीपुरम, सेक्टर सी जानकीपुरम, शेखूपुरा कॉलोनी, विष्णुपुरी एक्सटेंशन 2 अलीगंज, शिक्षक विहार कॉलोनी सेक्टर 1 जानकीपुरम, विक्रांत खंड गोमतीनगर, वास्तुखंड 2 गोमतीनगर, लक्ष्मी मार्केट एलडीए कॉलोनी।

गायत्री शक्तिपीठ गोमतीनगर , वनस्थली अपार्टमेंट एलडीए आवास विस्तार कॉलोनी, सेक्टर 8 जानकीपुरम एक्टेंशन, बुद्देश्वर चौराहा, मानसरोवर कॉलोनी अमर शहीदपथ, झौसी ट्रांसपोर्ट के सामने ट्रांसपोर्ट नगर , वृंदावन योजना 2 पार्क पी 1 पार्ट 2 सेक्टर 7 ए रायबरेली रोड, वृंदावन योजना 2 पार्क पी 14 पार्ट 2 सेक्टर 10 बी रायबरेली रोड, राम शेरा आश्रम, पहाड़पुर बक्सी का तालाब।

इंदिरा पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने पक्कापुल खदरा, वीआईपी रोड स्नेह नगर , उतरेठिया जंक्शन वृंदावन योजना, गोल्फ चौराहा, हनुमान सेतु तिराहा, अहिमामऊ, बंगला बाजार पुल, मुंशीपुलिया, दयाल पैराडाइज चौराहा, एसएन पेट्रोल पंप चौराहा, जेल हाउस चौराहा, हजरतगंज चौराहा, दुबग्गा चौराहा, फन रिपब्लिक पर सरकारी जमीन पर लगने वाले टॉवरों पर इन कैमरों को लगाया जाएगा।

दिसंबर से पहले लग जाएंगे कैमरे

50 new camera will installed in lucknow by police

रिलायंस जियो कंपनी, महिंद्रा कंपनी के अधिकारियोें के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीमें सोमवार से चिह्नित स्थानों पर सर्वे शुरू कर देंगी। दिसंबर से पहले लगभग 300 कैमरे लगवा दिए जाएंगे।

राघवेंद्र द्विवेदी, राज्य रेडियो अधिकारी मॉडर्न कंट्रोल रूम

नहीं चोरी हो सकेगा डाटा

इन कैमरों का डाटा सीधे मॉडर्न कंट्रोल रूम के सर्वर में रिकॉर्ड होगा। इससे कोई भी इन कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दे तो भी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी। साथ ही ऊंचाई पर लगे होने से इन्हें चोरी करना भी आसाननहीं होगा।

कैमरों की खासियत
पीटीजेड कैमरे :
पैन टिल्ट जूम (पीटीजेड) कैमरों की दिशा को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकेगा। मॉडर्न कंट्रोल रूम से इसे जूम करके छोटी से छोटी वस्तु की भी स्पष्ट तस्वीरें ली जा सकेगी। ये कैमरे दो से पांच किलोमीटर तक देखने में सक्षम होंगे।

फिक्स कैमरे :
इन कैमरों की दिशा नहीं बदली जा सकती। इसलिए इनका इस्तेमाल ऐसी जगह पर किया जाएगा, जहां एकल दिशा मार्ग हो। ये कैमरे रात में भी साफ तस्वीरें खींचने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed