फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 missiles fell in one hour, it was difficult to save lives worker narrated his ordeal

Iran-Isreal War: एक घंटे में गिरी 50 मिसाइलें, जान बचा पाना था मुश्किल... बंकर में फंसे श्रमिक ने सुनाई आपबीती

Sun, 22 Jun 2025 08:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Jun 2025 08:40 PM IST
सार

ईरान-इस्राइल युद्ध में बंकर में फंसे भारतीय श्रमिकों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में युद्ध से भयावह हालात हैं। यहां सुबह से शाम तक मिसाइल से हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन
50 missiles fell in one hour, it was difficult to save lives worker narrated his ordeal
इस्राइल में हो रहे हमले और लोग बंकर में छिपने को मजबूर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस समय इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में हैं। यहां की स्थिति भयावह हो चुकी है। भारतीय समयनुसार, रविवार सुबह 7:30 बजे से लगातार हमले हो रहे हैं। यहां बीते एक घंटे के अंदर 50 अधिक मिसाइलें दागी गईं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब जान बचा पाना मुश्किल है। बस किसी तरह वतन वापसी हो जाए। वतन में भले ही भूखे रह लेंगे लेकिन, इस्राइल वापस नहीं आएंगे। लखनऊ के दीपक कुमार ने अमर उजाला से हुई बातचीत में दबे मन से अपनी आपबीती सुनाईं।

विज्ञापन


दीपक ने बताया कि बंकर में रहते-रहते सुबह से शाम हो जा रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि मानों इस्राइली के साथ भारतीय श्रमिकों को किसी जेल में बंद कर दिया गया है। एक- एक बंकर में 100 से अधिक लोग रहे हैं। ज्यादातर दुकानें बंद रहती है। अब तो राशन व खाने की सामग्री भी आसानी से नहीं मिलती है। भारतीय दूतावास से यही अपील है कि किसी तरह हम सभी को वापस वतन भेजने में मदद करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं, पुलिस का हो रहा है राजनीतिक इस्तेमाल; ईरान के साथ खड़ी हो सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नक्सली नेताओं को ड्रोन देने वाले मथुरा के युवक को एनआईए ने किया गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद


श्रमिकों ने कहा, अमेरिका के हमले से युद्ध भयावह
श्रमिकों ने बताया कि अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। उधर चीन ईरान की मदद कर रहा है। दो देशों की बीच की लड़ाई धीरे- धीरे अन्य देशों के बीच बढ़ रही है। यहां बीते दिनों जिस तरीके से हमले हुए हैं उससे नहीं लग रहा है यह युद्ध इतनी जल्दी खत्म होगा। यहां से किसी तरह भारत वापस हो जाएं।

इस्राइल ने भारतीय श्रमिकों का वीजा निरस्त करने का दिया आदेश
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के अनुसार, जो लोग इस्राइल से पिछले महीने भारत आए थे अब उन्हें दोबारा वीजा मिलना मुश्किल है। यही नहीं पहले से तय इस्राइल वीजा को भी निरस्त कर दिया गया है। इस्राइल में सेवा दे रहे लखनऊ निवासी अजय कुमार ने बताया कि भारतीय दूतावास की ओर से वतन वापसी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस्राइल ने भी भारतीय श्रमिकों के लिए आदेश जारी किया है। जो लोग भारत वापस जाना चाहते हैं उनकी वीजा निरस्त कर किया जाएगा। ऐसी स्थिति में भारतीय चाहकर भी इस्राइल नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed