फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Women are not safe in BJP government, police is being used for political purposes

अखिलेश यादव बोले: भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं, पुलिस का हो रहा है राजनीतिक इस्तेमाल

Mon, 23 Jun 2025 08:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Women are not safe in BJP government, police is being used for political purposes
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। जब सरकार विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकदमे कराएगी, फर्जी तरीके से फंसाएगी। फर्जी वोट डलवाएगी, चुनाव जीतने के लिए गलत तरीके प्रयोग करेगी तो पुलिस सही काम नहीं करेगी। यही वजह है कि महिलाएं भाजपा से दूरियां बना रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई 1090 सेवा को और मजबूत किया जाएगा। स्त्री समृद्धि सम्मान योजना लागू की जाएगी और समाजवादी पेंशन योजना की तरह महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय और प्रदेशीय संगठन के पदाधिकारियों की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में कार्य कर रहा है। अगर कुंदरकी के उपचुनाव के डाटा की जांच हो जाएगा तो पता चल जाएगा, वोट डालने वाले पुलिस के लोग निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जेपी एनआईसी को पीपीपी मोड पर देना चाहती थी, समाजवादियों के विरोध के कारण सरकार घबरा गई। हमारी मांग है कि सरकार अगर जेपी एनआईसी बेचना चाहती है, समाजवादी पार्टी उसे लेने के लिए तैयार है। इसके लिए हम एलडीए को पत्र भी भिजवाएंगे। अगर कुछ अंदर टेबल देना होगा, तो वो भी कर देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पूरे प्रदेश में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे है। सरकार ने अयोध्या में किसानों को बाजार भाव से मुआवजा नहीं दिया। इसलिए भाजपा अयोध्या में चुनाव हार गई। इस सरकार ने वाराणसी में तमाम मंदिरों को तोड़ दिया। वृंदावन में भी वहीं करने जा रहे है। भाजपा सरकार विरासत को नुकसान पहुंचा रही है। बिजली मंत्री इसलिए बनाया है कि सरकार को बिजली विभाग को निजी हाथों में बेचना है। हरदोई मेडिकल कॉलेज को बिजली विभाग बिजली नहीं दे रहा है। वहां मरीज हाथ का पंखा चलाकर योग कर रहे हैं।

ईरान के साथ खड़ा न होना विदेश नीति के साथ धोखा

ईरान मसले से संबंधित एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार कन्फ्यूज है। सरकार को विदेश नीति पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। मित्र की पहचान संकट में होती है। जिसने हमेशा साथ दिया हो, उसके साथ खड़ा न होना धोखा है। सरकार से ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने की अपील करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी भारतीय नागरिक दूसरे देशों में फंसे हैं, उन्हें सरकार डिप्लोमैटिक प्रयास कर विशेष विमान भेज कर वापस लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed