{"_id":"603954b835af5d71175276fa","slug":"50-lakh-assistance-to-family-members-of-army-personnel-who-received-veergati-in-leh-chief-minister-pays-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह में वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवान के परिजनों को 50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह में वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवान के परिजनों को 50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी
Sat, 27 Feb 2021 01:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेह में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए मऊ निवासी सेना के जवान गणेश यादव के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने शहीद गणेश यादव के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।