फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गेहूं खरीद केंद्रों पर पकड़ी मनमानी, प्रभारी निलंबित

गेहूं खरीद केंद्रों पर पकड़ी मनमानी, प्रभारी निलंबित

Wed, 25 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्रों पर पकड़ी मनमानी, प्रभारी निलंबित
गेहूं खरीद केंद्रों पर पकड़ी मनमानी, प्रभारी निलंबित
विज्ञापन



रायबरेली-जगतपुर। डीएम संजय कुमार खत्री मंगलवार को गेहूं खरीद केंद्राें का हाल जानने निकले। इस दौरान जगतपुर ब्लॉक के भटपुरवा में मनमानी मिलने पर केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया।


इसके अलावा शहर स्थित मंडी के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करके केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी। डीएम के निरीक्षण से केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा। डीएम ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन



मंगलवार को डीएम ने शहर स्थित मंडी के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। खाद्य विभाग के क्रय केंद्र के प्रभारी चंद्रकेश यादव मौजूद मिले।


गेहूं की खरीद भी मिली। डीएम ने अभिलेखों को चेक किया और किसानों से समस्याओं के बारे में पूछा। डीएम ने किसानों को उनके खाते में आरटीजीएस द्वारा भुगतान समय से भुगतान के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी द्वितीय पर उपस्थित केंद्र प्रभारी सुनीता से गेहूं खरीद से संबंधित जानकारी ली। केंद्र पर किसानों के पंजीकरण खतौनी/खसरा आदि के संबंध में बात की।


केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि किसानों से खसरा लिया जा रहा है। डीएम ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि लेखपाल द्वारा किसानों की मांग पर तुरंत खसरा उपलब्ध कराया जाए।


जिला खाद्य विपणन अधिकारी सौरभ यादव ने डीएम को बताया कि किन्हीं कारण वश किसानों का खसरा नहीं बन पा रहा है इसलिए किसानों से इस संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र लेकर गेहूं की खरीद की जा रही है।


मंडी स्थित आवश्यक वस्तु निगम के क्रय केंद्र को भी डीएम ने चेक किया। केंद्र प्रभारी के अभिलेखों की जांच करने पर पाया गया कि टोकन रजिस्टर गलत बना हुआ है।


डीएम ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारी टोकन रजिस्टर में प्रत्येक दिन का एक पृथक पन्ना खोलेंगे और प्रत्येक दिन की अधिकतम खरीद के बराबर मात्रा को टोकन नियमों से देंगे।



डीएम ने जगतपुर ब्लॉक के भटपुरवा स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम को तमाम खामियां मिलीं। केंद्र पर उपस्थित किसान अमर नाथ पुत्र द्वारिका प्रसाद एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर उनका नाम नहीं लिखा जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी, अनुज कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबित करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed