फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया मिशन पूरा करेंगी खेल प्रतियोगिताएं

खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया मिशन पूरा करेंगी खेल प्रतियोगिताएं

Sun, 04 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया मिशन पूरा करेंगी खेल प्रतियोगिताएं
खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया मिशन पूरा करेंगी खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बाराबंकी। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन प्रतिवर्ष होते रहें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया’ का मिशन जल्द पूरा होगा। इतना ही नहीं ओलंपिक में हर मेडल देश के खिलाड़ी के नाम होगा। ये बातें सांसद प्रियंका सिंह रावत ने शनिवार केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहीं।

निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचीं मुख्य अतिथि सांसद प्रियंका सिंह रावत व फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद ध्वज फहराया और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। सांसद प्रियंका ने कहा कि, यहां हुनर की कमी नहीं है बस इसे तराशने की जरूरत है। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता वह प्लेटफार्म है। जहां आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आएगी और पूरा विश्व देखेगा। इससे पहले सांसद ने दोनों हाथों की मुट्ठी बांधकर खिलाड़ियों से जय हो... जय हो... के जयकारे लगवाकर उनमें ऊर्जा का संचार कराया। सांसद लल्लू सिंह ने बाबा रामदेव के योग का पूरी दुनिया में डंका बजने का उदाहरण देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल बालिकाओं के फलक पर चमकने की बात कही। दोनों सांसदों ने भव्य आयोजन के लिए बीएसए पीएन सिंह की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक सतीश शर्मा, साकेंद्र वर्मा, बैजनाथ रावत, डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह, सीडीओ अंजनी कुमार, माधव जी तिवारी, बीएसए जौनपुर राजेंद्र सिंह, आरके सिंह, प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, अवधेश सिंह, रीतू पाठक, राजेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बीएसए ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed