फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   41 inspectors along with 11 thana incharges transferred in Lucknow after ajeet singh murder.

लखनऊ: गैंगवार के बाद पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 11 थाना प्रभारी समेत 41 इंस्पेक्टर हटाए गए

Sat, 09 Jan 2021 01:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Jan 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
41 inspectors along with 11 thana incharges transferred in Lucknow after ajeet singh murder.
- फोटो : social media

लखनऊ के विभूतिखंड में कठौता पुलिस चौकी के सामने बुधवार रात गैंगवार को लेकर शासन की नाराजगी पर शहर के 11 थाना प्रभारी समेत 41 इंस्पेक्टर हटा दिए गए। एक साथ 11 थाना प्रभारियों को हटाने से स्थानीय पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि इस कार्रवाई पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काम नहीं करने वालों को हटाया गया है।

विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय ने तबादलों की सूची जारी कर दी। हटाये गए थाना प्रभारियों में सरोजनीनगर, नाका, ठाकुरगंज, गुडंबा, गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी, पारा, काकोरी और इंदिरानगर शामिल हैं।
विज्ञापन


मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख की हत्या की हत्या की घटना से नाराज डीजीपी ने बृहस्पतिवार को  बैठक में अफसरों को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था, लखनऊ में खुफिया तंत्र नाकाम है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है। इसके बाद पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने लखनऊ में ऐसे इंस्पेक्टरों की सूची बनाई जो अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभा रहे थे। इनमें कई ऐसे थानेदार रहे जो वारदातों का खुलासा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन थाना प्रभारियों के तबादले दूसरे जोन में किए गए हैं उनमें सरोजनी नगर थाने के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही को आगरा जोन, नाका के प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार दुबे को प्रयागराज जोन, ठाकुरगंज के थाना प्रभारी राज कुमार को आगरा जोन स्थानांतरित कर दिया गया है।

इन थाना प्रभारियों पर भी गिरी गाज

इसके अलावा सआदतगंज थाने के प्रभारी महेश पाल सिंह को वाराणसी जोन, गुडंबा थाने के प्रभारी रितेंद्र प्रताप सिंह को बरेली जोन, इंदिरानगर के थाना प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी को वाराणसी जोन, काकोरी थाने के प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी जोन भेजा गया है।

वहीं, पारा के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को आगरा जोन, गोसाईंगंज के थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को आगरा जोन, नगराम के थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर को प्रयागराज जोन, गोल्फ सिटी थाने के प्रभारी सचिन कुमार सिंह को कानपुर जोन, मानकनगर के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को प्रयागराज जोन भेजा गया है।

हाल ही हजरतगंज थाने से हटाए गए अंजनी कुमार पांडेय को वाराणसी जोन, पीजीआई थाने से हटाए गए कण्य कुमार मिश्रा को कानपुर जोन और विभूतिखंड से हटाए गए संजय शुक्ला को वाराणसी जोन स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से लिया था फीडबैक

सूत्रों के अनुसार पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने दोनों ज्वॉइंट कमिश्नर, सभी पांचों जोन के डीसीपी व एसीपी से उनके-उनके क्षेत्र में काम करने वाले इंस्पेक्टरों के बारे में फीडबैक मांगा था। इसी आधार पर कमिश्नर ने डीजीपी से इन पुलिस इंस्पेक्टर को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed